Basti Crime: बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के गांव बैदोलिया अजायब गांव के रहने वाले अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव पुत्र कृष्ण चंद्र यादव का स्कॉर्पियो कार से अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। घायल अवस्था में अधिवक्ता को पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने अधिवक्ता को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक की पत्नी उमा देवी ने हरैया पुलिस में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
दो गिरफ्तार तीन आरोपी अभी फरार
अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव के हत्यारोपी अधिवक्ता का बहनोई रणजीत तथा उसके चचेरे भाई को विनय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मगर, संदीप और उसके अन्य साथियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। घटना में प्रयोग की गई स्कार्पियो भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। वह गाड़ी भी रणजीत के नाम से बताई जा रही है।आरोपी बोले अधिवक्ता रिश्तेदार थे, लेकिन हमेशा हम लोगों का विरोध करते
पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव रिश्तेदार थे। लेकिन उनके अंदर विरोधी का भाव था। लगातार उनके द्वारा विरोध किया जाता था। एक के बाद एक कई मुकदमे लगवा दिया। वह हमारे विपक्षियों की मदद करते थे। उन्होंने जमीन कुर्क करवा दिया था। इसलिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव का अपहरण करके हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें