scriptजेपी यादव और जालंधर दोनों BJP में नहीं, पार्टी की छवि खराब कर रहे… जानें जिलाध्यक्ष ने क्यों कही ये बात? | CG Politics: Both JP Yadav and Jalandhar are not in BJP | Patrika News
भिलाई

जेपी यादव और जालंधर दोनों BJP में नहीं, पार्टी की छवि खराब कर रहे… जानें जिलाध्यक्ष ने क्यों कही ये बात?

CG Politics: भिलाई निगम के जोन अध्यक्ष व पार्षद संतोष सिंह उर्फ जालंधर भी भाजपा में नहीं हैं। संतोष सिंह के खिलाफ शासकीय जमीन की हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज से बेचने पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है।

भिलाईMar 25, 2025 / 04:17 pm

Laxmi Vishwakarma

CG Politics: जेपी यादव और जालंधर दोनों भाजपा में नहीं, पार्टी की छवि खराब कर रहे... जानें जिलाध्यक्ष ने क्यों कही ये बात?
CG Politics: भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने जयप्रकाश यादव और नगर निगम में जोन अध्यक्ष और पार्षद संतोष सिंह उर्फ जेडी जालंधर के भाजपा में न होने की बात कही है। उन्होंने सोमवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि दोनों खुद को भाजपा नेता प्रचारित कर जनता को गुमराह कर पार्टी की छबि खराब कर रहे हैं। पार्टी के लेटरहेड सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दुरूपयोग कर रहे हैं।

CG Politics: न ऑन लाइन सदस्य बने न ऑफ लाइन

उन्होंने बताया कि हाल ही में भाजपा भिलाई में ऑन लाइन और ऑफ लाइन के माध्यम से डेढ़ लाख सदस्य बने हैं। प्रदेश संगठन ने जिन सदस्यों को एप्रुवल देते हुए प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता दी है, उनमें इन दोनों का नाम नहीं है। इस मौके पर महामंत्री बिजेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

सांसद विजय बघेल के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

संतोष सिंह उर्फ जालंधरजोन अध्यक्षनगर निगम, भिलाई: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के समकक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, पूर्व कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्य में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया हूं। सदस्यता संया 7002953188 है।
यह भी पढ़ें

डिप्टी CM साव का पलटवार, कहा- कांग्रेसी अपनी कमजोरी पर दें ध्यान, दूसरों पर ना लगाएं बेबुनियाद आरोप..

निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर कांग्रेस में किए प्रवेश

CG Politics: वहीं देवांगन ने बताया कि भिलाई निगम के जोन अध्यक्ष व पार्षद संतोष सिंह उर्फ जालंधर भी भाजपा में नहीं हैं। संतोष सिंह के खिलाफ शासकीय जमीन की हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज से बेचने पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है। वे निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर कांग्रेस प्रवेश किए। वो भी भाजपा में नहीं रहे हैं।
देवांगन ने बताया कि जय प्रकाश यादव विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। जिसके कारण 6 साल के लिए निष्कासित किया गया था। देवांगन ने कहा कि चुनाव के दौरान बहुत से लोग कार्यक्रम में अन्य दलों या समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश की इच्छा जताते हुए गमछा पहना देते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वो भाजपा में हैं।

Hindi News / Bhilai / जेपी यादव और जालंधर दोनों BJP में नहीं, पार्टी की छवि खराब कर रहे… जानें जिलाध्यक्ष ने क्यों कही ये बात?

ट्रेंडिंग वीडियो