CG Rape Case: 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना की। आरोपी
नाबालिग का बहला फुसला कर ओडिशा से ले गया था। उसके साथ लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाया। नाबालिग गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा होने पर आरोपी नाबालिग व बच्चे रायगढ़ में छोड़कर भाग गया। पुलिस की तलाश कर रही थी।
पुलिस को पता चला कि आरोपी 22 फरवरी 2025 को शासकीय अस्पताल दुर्ग में अपने मामा से मिलने के लिए आने वाला है। पुलिस सतर्क हो गई। आरोपी बीरसा अस्पताल पहुंच तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद खुर्सीपार थाना में आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। निरीक्षक अंबरसिंह भारद्वाज ने बताया कि आरोपी पर धारा 366, 376, भादंवि के साथ ही 5,6 पास्को एक्ट जोड़ा गया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।