पवन सिंह ने उनके साथ मंच साझा करते हुए एक विवादित टिप्पणी की जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं।
क्या कहा पवन सिंह ने?
एक लाइव कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच पर मोनिका मिश्रा के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा-“अगर भगवान ने मोनिका मिश्रा को मोनिका सिंह बनाया होता तो कुछ ट्राई करते, लेकिन कोई बात नहीं, नसीब में नहीं है।”
सिंगर की इस टिप्पणी के बाद दर्शकों और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि एक वरिष्ठ कलाकार को एक नई और उभरती हुई कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
कई यूजर्स ने इसे अनुचित और असम्मानजनक बताया है। कुछ फैंस ने पवन सिंह के इस अंदाज को मजाकिया और दोस्ताना बताया। वहीं कुछ महिलाओं ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया- “जो अपनी बीबी का नहीं हुआ और औरतों का क्या करेगा इज्जत।” वैसे ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह का ऐसा बर्ताव सामने आया हो। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले भी पुराने कई वीडियो में देखा गया है कि वो नई अभिनेत्रियों के साथ मंच पर फ्लर्ट करते दिखते रहे हैं।
उनके इस तरह के व्यवहार पर वो कई बार फैंस के निशाने पर भी आए। उनके फैंस इसे ‘स्टारडम’ का हिस्सा मानते हैं, जबकि आलोचक इसे पावर मिसयूज बताते हैं। वो भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है, इसलिए उनका इस तरह व्यवहार करना कहां तक सही है?