वीडियो के बाद पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ़ा। काउंसलिंग की, एफआइआर के लिए मनाया। जीरो पर केस दर्ज कर बजरिया थाने को ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं, दरिंदगी करने वाले आरोपियों के हौसले पुलिस रिमांड में भी बरकरार है। बड़ी ही बेशर्मी से आरोपियों ने कहा, जो किया, उसका पछतावा नहीं है। मुख्य आरोपी फरहान ने यहां तक कह दिया कहा कि यदि यह पता होता कि एफआइआर दर्ज होगी तो सबके वीडियो वायरल कर देता। उधर, पहली एफआइआर(Bhopal Love Jihad) की पीड़िता फरहान के शोषण से तंग होकर इंदौर चली गई थी। लेकिन फरहान इंदौर भी पहुंच गया। वहां चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। अब इसकी जांच के लिए भोपाल पुलिस इंदौर पहुंची। घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए।
ये भी पढें –
निजी कॉलेज में हिन्दू छात्राओं के साथ गंदा काम, ड्रग्स देकर करते थे रेप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव 7 युवती से फरहान ने किया दुष्कर्म
●
पुलिस को आरोपियों(Bhopal Love Jihad) के मोबाइल से कई वीडियो मिले। 7 वीडियो ऐसे हैं, जिसमें फरहान शोषण करता नजर आया है।
● फरारी के दौरान अली व साहिल ने मोबाइल से कई वीडियो डिलीट किए थे। पुलिस अन्य आरोपियों के मोबाइल से भी डेटा रिकवर करा रही है। ● आरोपी अली को लेकर अशोका गार्डन पुलिस वहां-वहां ले गई, जहां पीड़िताओं का शोषण किया। उस बाइक को भी जब्त किया, जिस पर वह पीड़िता को ले गया था।