400 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव
पुलिस मुख्यालय भोपाल में लिपिकीय संवर्ग में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार लिपिक संवर्ग के करीब 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा है। मंडल को इसी साल भर्ती के लिए कहा गया है।स्कूल शिक्षा विभाग में तबादलों पर बड़ा अपडेट, लोक शिक्षण आयुक्त ने जारी किए संशोधित आदेश
लिपिक संवर्ग की भर्ती के बाद पुलिस मुख्यालय में काम कर रहे जिलों के पुलिसकर्मियों को वापस भेज दिया जाएगा।जिलों में पुलिस बल की काफी कमी है जोकि जनरल ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियोें के वापस आने से कुछ हद तक पूरी की जा सकेगी। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय में लिपिकीय संवर्ग में 2018 के बाद कोई भर्ती नहीं की गई है। इस प्रकार पूरे 7 साल बाद पुलिस विभाग के मुख्यालय के लिए लिपिकों की भर्ती की जाएगी।