scriptHeat Wave Alert : होली के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी, राजस्थान से सक्रीय हुए चक्रवात का एमपी में अलर्ट | Heat Wave Alert Severe heat occur after Holi alert in MP due to cyclone activate from Rajasthan | Patrika News
भोपाल

Heat Wave Alert : होली के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी, राजस्थान से सक्रीय हुए चक्रवात का एमपी में अलर्ट

Heat Wave Alert : अब होली के बाद गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो होली से 2-3 दिन बाद मध्य प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

भोपालMar 14, 2025 / 09:34 am

Faiz

heat wave alert
Heat Wave Alert : इस बार मध्य प्रदेश में होली से पहले ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। वहीं, अब होली के बाद गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो होली से 2-3 दिन बाद मध्य प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को गर्मी का रोद्र रूप देखने को मिल सकता है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इससे तापमान 21 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राजस्थान के पास बने मौसमी सिस्टम के कारण गर्म हवाओं की एंट्री होने जा रही है। ये हवाएं प्रदेश का तापमान बढ़ाएंगी।।
यह भी पढ़ें- B.tech के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में दोस्त से कहा- ‘मैने तुम्हारी मदद की और तुमने..’

राजस्थान से आ रही चक्रवातीय गर्म हवाएं, एमपी में बढ़ाएगा तपिश

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में दिन बीतने के साथ ही धूप में भी तेजी बढ़ रही है। इस कारण दिन में पारा ज्यादा रहता है। राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस कारण वहां तपिश बढ़ गई है। तपिश वाली यही गर्म हवा मध्य प्रदेश में भी पहुंच रही है, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें- सबसे पहले महाकाल की होली: भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किया एक किलो हर्बल गुलाल, फिर हुआ होलिका दहन

10 साल में ये तीसरी बार, जब..

अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन में पारा 37-38 डिग्री या उसके आसपास और रात में 19-20 डिग्री के आसपास रह सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 साल में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ, जब होली थोड़ी ठंडक रही। करीब 7 बार होली पर दिन में अच्छी गर्मी पड़ी।
यह भी पढ़ें- एमपी में एक हफ्ते में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी

एमपी के बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश के पांच बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो उज्जैन में 17 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा जबलपुर में 17.4 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री, इंदौर में 19.9 डिग्री और भोपाल में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 13.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा आंवरी (अशोकनगर) में 13.7 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 14.1 डिग्री, मंडला में 14.7 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Hindi News / Bhopal / Heat Wave Alert : होली के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी, राजस्थान से सक्रीय हुए चक्रवात का एमपी में अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो