इस संबंध में मध्य प्रदेश के वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में तीन फीसदी कर्ज ले सकती है। आधा प्रतिशत कर्ज ऊर्जा और नगरीय विकास के क्षेत्र में आधारभूत सुधार करने पर लिया जा सकता है। वैसे अबतक जितना कर्ज लिया गया है, वो राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम के दायरे में रहा है। वित्त वर्ष की शुरुआत में कर्ज सामान्य तौर पर कम ब्याज दर पर मिलता है। यही कारण है कि, अधिकतर राज्य शुरुआती दौर में कर्ज लेते हैं।
यह भी पढ़ें- MP Board Exam : अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, सप्लीमेंट्री एग्जाम नही होंगे एक साल में कर्ज पर 29 हजार करोड़ ब्याज चुकाएगी सरकार
ये भी बता दें कि, सरकार साल 2025-26 में सिर्फ ब्याज चुकाने में ही करीब 29 हजार करोड़ रुपए व्यय करेगी। ये किसी भी एक योजना में व्यय होने वाली राशि से काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- घर के अंदर जमीन में दबा था पत्नी का शव, खाट पर पड़ी सड़ रही थी पति की लाश, पुलिस भी रह गई दंग कांग्रेस बोली- भाजपा एमपी को बना रही कर्ज प्रदेश
वहीं, दूसरी तरफ राज्य सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि, भाजपा सरकार एमपी को कर्ज प्रदेश बनाने में जुटी है। अबतक जो राशि ली गई है, उसका उपयोग जनहित में होता हुआ नजर नहीं आया। यही कारण है कि, बार-बार सरकार से आर्थिक स्थिति को स्पष्ट करने के लिए श्वेतपत्र जारी करने की मांग की जाती है।