scriptराज्य बजट को 10-15 फीसदी बढ़ा सकती है मोहन सरकार, सबसे छोटा बजट सत्र आज से | MP Budget Session 2025 shortest budget session Started today | Patrika News
भोपाल

राज्य बजट को 10-15 फीसदी बढ़ा सकती है मोहन सरकार, सबसे छोटा बजट सत्र आज से

MP Budget Session 2025-26: सरकार 9 दिन में लाएगी कई कानून, कांग्रेस ने विधानसभा को दी सौरभ शर्मा मामले में स्थगन प्रस्ताव की सूचना

भोपालMar 10, 2025 / 11:31 am

Sanjana Kumar

MP Budget 2025

MP Budget 2025

MP Budget Session 2025-26: मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा का 5वां सत्र (MP Budget Session 2025) सोमवार से शुरू होगा। इस सत्र में सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। यह कोरोना काल को छोड़कर अब तक के विधानसभा इतिहास का सबसे छोटा सत्र होगा। 15 दिवसीय सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए विधायकों ने लिखित सवालों की बौछार लगा दी है। विधानसभा सचिवालय को विधायकों के 2939 लिखित, 1785 सवाल ऑनलाइन और 1154 प्रश्न ऑफलाइन मिले हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को सत्र की तैयारियों का जायजा लिया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह भी थे। तोमर शाम को राजभवन में राज्यपाल से भी मिले। इधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार को घरने की रणनीति बनाई। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में विधानसभा सचिवालय को स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी। वह कई मंत्रियों पर मामले में शामिल होने के आरोप लगा चुकी है। पहले दिन सोमवार को कांग्रेस विधानसभा घेरेगी।कांग्रेसी सुबह 11 बजे रंगमहल चौराहे विस कूच करेंगे।

बजट में मोदी की बताई 4 जाति और विकसित एमपी पर रहेगा जोर

बजट (MP Budget 2025) मोहन सरकार का जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बताई चार जाति युवा, महिला, गरीब और किसान कल्याण पर दिखाई दे सकता है। पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता मिल सकती है। इन क्षेत्रों के लिए 10 से 15 फीसद तक वृद्धि संभव है। दूसरे क्षेत्रों में भी 5 से 8 फीसद तक बजट बढ़ाया जा सकता है।
राज्य का कुल बजट 4 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है। युवा, महिला, गरीब, किसान कल्याण के लिए सरकार मिशन शुरू कर चुकी है। हर मिशन में विभागों के समूह बनाकर समग्र विकास को फोकस किया है। हालांकि बजट में इनके कल्याण का सीधा प्रावधान नहीं होगा, पर इनसे जुड़े विभागों के लिए व्यवस्था होगी।
युवा कल्याण मिशन के लिए उच्च शिक्षा, महिला के लिए महिला-बाल विकास, गरीब कल्याण के लिए पंचायत एवं ग्रामीण और किसान कल्याण मिशन के लिए कृषि विभाग नोडल एजेंसी है। दूसरा जोर पूंजीगत व्यय पर रहेगा ताकि विकसित मप्र के लक्ष्य को साधा जा सके।
ये भी पढ़ें: हनी सिंह कॉन्सर्ट का टैक्स जमा नहीं, 1 करोड़ का लाइट-साउंड से भरा कंटेनर जब्त

कांग्रेस ने आम लोगों से मांगी शिकायतें, भाजपा देगी जवाब

बजट सत्र के दौरान सरकार (MP BJP) ने पूरी तैयारी की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायकों की वर्चुअली बैठक कर चुके हैं, इसमें उन्हें विधानसभा में पूरी तैयारी के साथ आने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल के झूठे आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब दें। भाजपा विधायक दल की बैठक अभी होनी है। वहीं कांग्रेस (MP Congress) ने भ्रष्टाचार, घोटाला, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसान आदि को लेकर सरकार की घेराबंदी की तैयारी की है।
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से अकूत संपत्ति मिलने, सत्ता में बैठे लोगों की मिलीभगत होने पर भी कांग्रेस शुरू आक्रामक है। कपास, धान उपार्जन में घोटाला, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, लाड़ली बहना की राशि न बढ़ाने जैसे मुद्दे सदन में उठने के आसार हैं। कांग्रेस ने आमजन से भी सरकार को घेरने के लिए प्रमाणों के साथ जानकारी मांगी है।

मुख्य बजट पहले अनूपूरक

सरकार 12 मार्च को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। इससे पहले 11 मार्च को अनूपूरक बजट पेश करेगी। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। 13 मार्च को प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण व बजट पर चर्चा होगी।

Hindi News / Bhopal / राज्य बजट को 10-15 फीसदी बढ़ा सकती है मोहन सरकार, सबसे छोटा बजट सत्र आज से

ट्रेंडिंग वीडियो