मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के महीने में दिन के समय गर्मी का असर और रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। इसके अतिरिक्त ग्वालियर, सतना, जबलपुर और सागर में सुबह से ही बादल छाए हैं।
यह भी पढ़ें- MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 05 फरवरी के सभी ताजा समाचार अधिकतम और न्यनतम तापमान में अंतर
भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 14 शहरों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा। जबकि रात का तापमान 17 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिन बाद पारे में फिर से गिरावट हो सकती है।फरवरी में सुबह और रात में ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। 20 फरवरी से यह असर और कम हो जाएगा। मंगलवार को कुछ जिलों में कोहरा छाया रहा।
मंडला सबसे गर्म
मंगलवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान मंडला जिले में सबसे अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ इसके अलावा सिवनी में 33.4 डिग्री, जबलपुर में 33.3 डिग्री, बैतूल में 32.8 डिग्री और सागर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल की बात की जाए तो यहां मौसम साफ रहने के साथ ही दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा। यह भी पढ़ें- गोल्ड लोन के नाम पर बैंक से लाखों का घोटाला, अबतक ऐसी धोखाधड़ी नहीं देखी होगी 8 फरवरी से एक्टिव हो रहा ए और सिस्टम, बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो सकता है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है।