रविवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियश पर पहुंच गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और उज्जैन में 41.2 डिग्री सेल्सियश रहा। इंदौर आनुपातिक रूप से ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें : एमपी के 43 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर, अपग्रेड करेगी सरकार मौसम विभाग के मुताबिक टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियश, खजुराहो और शिवपुरी में 43.6 डिग्री, सागर में 43 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.2 डिग्री सेल्सियश रहा।
मानसून के पहले चलेगी लू
मौसम विभाग के अनुसार एमपी में मानसून आने के पहले लू चलेगी। पिछले करीब 10 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ही अटका है। इसके 3 से 4 दिन बाद ही आगे बढ़ने की संभावना है। इस प्रकार प्रदेश में मानसून 11 जून तक ही आ सकता है। इससे पहले प्रदेश में लू चलेगी, धूल भरी आंधी के साथ कहीं कहीं बारिश का अलर्ट है।