मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानांतरण अब 17 जून तक किए जा सकेंगे। सीएम ने बताया कि गत 5 जून को उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वैलनेस समिट का आयोजन हुआ, जिसमें वैलनेस हॉस्पिटैलिटी और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 2000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रि-परिषद प्रसन्नता व्यक्त करती है। सुशासन के संकल्प के प्रति मंत्रि-परिषद प्रधानमंत्री का अभिनंदन का प्रस्ताव पारित करती है। उन्होंने बताया कि संकल्प से सिद्धि अभियान में जनप्रतिनिधियों को दायित्व सौंपे जाएंगे।
मंत्रि परिषद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की जानकारी दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रदेश के दौरे की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का आगामी 19 जून को मध्यप्रदेश आगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति मुर्मु विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी के तालून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।