scriptएमपी में प्रचंड गर्मी, कई शहरों में 35 पार पहुंचा पारा, जानिए कैसे बीतेंगे अगले 3 दिन | temperature crossed 35 in many cities due to intense heat in MP | Patrika News
भोपाल

एमपी में प्रचंड गर्मी, कई शहरों में 35 पार पहुंचा पारा, जानिए कैसे बीतेंगे अगले 3 दिन

MP weather garmi एमपी के सभी प्रमुख शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियश तक जा पहुंचा। कई शहरों का तापमान तो 35 डिग्री के पार पहुंच गया।

भोपालFeb 28, 2025 / 09:01 pm

deepak deewan

MP weather garmi

MP weather garmi

एमपी में पूरी फरवरी मिलेजुले मौसम में गुजरी। शुरुआती कुछ दिनों तेज ठंड पड़ी लेकिन दूसरे ही सप्ताह अचानक दिन गर्म से हो उठे। बाद में ठंड दोबारा लौटी पर धूप भी चटक होती गई। अंतिम दिनों में अलग-अलग जगहों पर बनी अलग अलग मौसम प्रणालियों से मौसम भी बदलता गया। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी लेकिन रात का पारा सामान्य ही बना रहा। हालांकि फरवरी माह का आखिरी दिन यानि शुक्रवार अपेक्षा से ज्यादा गर्म रहा है। एमपी के सभी प्रमुख शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियश तक जा पहुंचा। कई शहरों का तापमान तो 35 डिग्री के पार पहुंच गया। तापमान में यह बढ़ोत्तरी अभी जारी रहेगी हालांकि इसके बाद बारिश के रूप में हल्की राहत भी मिल सकती है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की सक्रियता का प्रदेश के मौसम पर काफी असर हुआ। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात तथा शुक्रवार का दिन भी खासा गर्म रहा। रात में जहां राज्य के कई शहरों में पारा 18 डिग्री सेल्सियश के पार पहुंच गया वहीं दिन में भी ज्यादातर जगहों पर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियश की वृद्धि हुई।
एमपी में सागर की रात सबसे ज्यादा गर्म रही, यहां पारा 21.6 डिग्री पर पहुंच गया। धार में रात का तापमान 20.8 डिग्री, राजधानी भोपाल और रीवा में 18.8 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया।
शुक्रवार को दिन में भी पारे की उछाल जारी रही। मंडला में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियश और खजुराहो में 35.2 डिग्री सेल्सियश पर पहुंच गया। प्रदेश के प्रमुख व्यवसायिक शहरों इंदौर और रतलाम में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियश रहा जबकि धार में 34.9 डिग्री सेल्सियश रिकार्ड किया गया। इसकी तरह जबलपुर में पारा 34.6 डिग्री सेल्सियश रहा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी दो तीन दिन तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। 2 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा पर उसका असर प्रदेश पर 3 और 4 मार्च को ही दिखाई देगा। इससे प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर चंबल इलाकों में बरसात हो सकती है। प्रदेश के शेष हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर नहीं होगा।

Hindi News / Bhopal / एमपी में प्रचंड गर्मी, कई शहरों में 35 पार पहुंचा पारा, जानिए कैसे बीतेंगे अगले 3 दिन

ट्रेंडिंग वीडियो