Naxal Encounter: कुछ जवानों के घायल होने की खबर
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की सूचना पर DRG और STF के जवान निकले थे। वहीं इस मुठभेड़ में 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। साथ ही कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी मुतातबिक DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवान बड़े नक्सलियों की सूचना पर निकले थे। मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने और 4 जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं घायल जवानों को घटना स्थल से निकालने जगदलपुर से MI 17 हेलिकॉप्टर रवाना किया गया।
बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में चल रही है मुठभेड़
Naxal Encounter: यह मुठभेड़
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सुरक्षाबल पूरी ताकत के साथ नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।