गश्त पर थे जवान
अधिकारियों के मुताबिक जवान गश्त कर रहे थे, तभी अचानक दोपहर करीब 3.50 बजे भट्टल क्षेत्र में एक चौकी के पास तेज विस्फोट हुआ। इसमें एक कैप्टन समेत दो जवानों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
अखनूर सेक्टर में मिला था मोर्टार शेल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले अखनूर सेक्टर में एक मोर्टार शेल मिला था। जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों के कहा कि नामंदर गांव के पास प्रताप नहर में सुबह करीब 10 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने मोर्टार शेल देखा। गोलीबारी में एक सैनिक हुआ था घायल
बता दें कि सोमवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर
गोलीबारी में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में अग्रिम चौकी पर था, तभी उसे गोली लग गई। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि गोलीबारी दोपहर करीब 2.40 बजे नियंत्रण रेखा के पार से आई थी।
8 फरवरी को भी हुई थी गोलीबारी
8 फरवरी को केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार जंगल से सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की गई, जो स्पष्टतः नियंत्रण रेखा पार करने के अवसर की तलाश में थे। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और इसके बाद क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत कर दिया गया।