विधानसभा और नगर निकाय स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जानकारी दी कि इस आयोजन के तहत विधानसभा और नगर निकाय स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 मार्च को राज्य मंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विभागों द्वारा योजनाओं की प्रदर्शनी
मेले में सभी सरकारी विभाग अपनी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाएंगे। इसके अलावा, महाकुंभ और प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों पर एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। किसान, युवा और व्यापार से जुड़े होंगे सत्र
तीन दिवसीय मेले में किसान, युवा, महिलाएं, समाज कल्याण, रोजगार और व्यापार से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विशेषज्ञों और अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी जाएगी।
‘यूपी भारत का ग्रोथ इंजन’ थीम पर होगा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम ‘यूपी भारत का ग्रोथ इंजन’ थीम पर आधारित होगा, जिसमें केंद्र सरकार के 10 वर्ष और प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी जिले की प्रतिभा
मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।