पं. जागेस्वर अवस्थी ने बताया, भारतीय ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह के अंतर्गत आने वाले शनि 29 मार्च को कुंभ राशि को छोड़ के मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि समय-समय पर वक्री और मार्गी होते रहेंगे। मीन राशि पर शनि का गोचर राशियों तथा अलग-अलग क्षेत्र में प्रभाव डालेगा। यही नहीं, प्राकृतिक, सामाजिक तथा राजनीतिक आर्थिक विशेष परिवर्तन भी सामने दिखाई देंगे। कानूनी मामलों में संशोधन होंगे, धर्म अध्यात्म में वृद्धि होगी।
1968 के बाद पंचग्रही युति का योग
पं. अवस्थी ने बताया, जिस समय शनि का राशि परिवर्तन होगा, उस समय पंचग्रही युति बनेगी। इन पांच ग्रहों में सूर्य, बुध, शु₹, शनि, राहु मीन राशि पर रहेंगे। इस प्रकार का योग 1968 में बना था। इस प्रकार की स्थिति धर्म, अध्यात्म, संस्कृति व सनातन परंपरा के लिए अनुकूल है। आधुनिक विज्ञान से संबंधित अलग-अलग प्रकार के शोध एवं चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित व्याधियों के निराकरण के लिए नए ट्रीटमेंट का लाभ आने वाले समय में मानव हित में प्राप्त हो सकेगा।
Panchgrahi Yog 2025: शनिश्चरी अमावस्या, शनि का उदय भी इसी दिन
पं. अवस्थी ने बताया, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या शनिवार को होने से इस बार शनिश्चरी अमावस्या रहेगी। साथ ही शनि ग्रह का उदय भी शनिवार के दिन ही रहेगा। इस प्रकार से उदय और प्रवेश का योग सालों में बनता है। पं. अवस्थी कहते हैं कि ग्रहों की युति से दुनिया भर में वैचारिक परिवर्तन होंगे। मानवीय सभ्यता को सुरक्षित रखने के नए प्रतिकल्प आएंगे। Dongargarh: नवरात्रि को लेकर बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां शुरू, अत्याधुनिक उच्च तकनीक का लगाया गया रोप-वे
राशि पर होंगे अलग-अलग प्रभाव
मेष: शनि की साढ़ेसाती का पहला ढैया आरंभ होगा अधिक सोचने से बचने की आवश्यकता रहेगी, जल्दबाजी न करें। वृषभ: कार्य में प्रगति होगी, फिर भी एकदम भरोसा ना रखें। नुकसान हो सकता है।
मिथुन: स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति, पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक पक्ष उत्तम होगा। कर्क: शनि की ढैया उतरेगी, मित्रों के माध्यम से लाभ की स्थिति रहेगी, आगे बढ़ सकेंगे। सिंह: शनि की ढैया लगेगी, रुके कार्य इस दौरान पूर्ण हो सकेंगे, एक बार फिर समय अनुकूल होगा।
कन्या: सहयोग के लिए मित्र वर्ग व परिजन आगे आएंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। तुला: शनि की अनुकूलता के लिए उपचार की आवश्यकता होगी, बड़े पद का लाभ मिलेगा। वृश्चिक: सहयोगी क्षेत्र से लाभ तथा कार्य के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक समस्या निराकरण होगा।
धनु: संपत्ति में वृद्धि, नए वाहन की प्राप्ति, आर्थिक पक्ष की मजबूती एवं समान में बढ़ोतरी होगी। पद प्राप्त हो सकेगा। मकर: शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। राहत का अनुभव होगा। कार्य गति से आगे बढ़ेंगे।
कुंभ: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैय्या लाभकारी रहेगा, योजनाओं को मजबूत बनाएं। मीन: शनि की साढ़ेसाती का दूसरा ढैय्या लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, परिवार में मांगलिक कार्य होगा।
Panchgrahi Yog 2025: पहले जैसे शताब्दी लिखेगी इतिहास
पं. अवस्थी ने बताया कि 1968 के बाद विज्ञान, चिकित्सा, समाज, अर्थव्यवस्था में जो परिवर्तन आया वह ग्रह प्रभाव से ही था। अब 2025 में जो परिवर्तन शुरू होगा वह आने वाले 30 वर्षों के लिए आधारभूत संरचना को ऐतिहासिक बनाएगा।