scriptशेफाली जरीवाला की याद को ऐसे “संजो के रखना’ चाहते हैं पराग त्यागी,  पोस्ट कर दिखाई वीडियो | Parag Tyagi big steps for late wife shefali jariwala he plants trees in memories with dog simba | Patrika News
बॉलीवुड

शेफाली जरीवाला की याद को ऐसे “संजो के रखना’ चाहते हैं पराग त्यागी,  पोस्ट कर दिखाई वीडियो

Parag Tyagi Instagram: शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग अब उनके प्यार को लौटाना चाहते हैं। खुद उन्होंने पोस्ट में वीडियो शेयर कर ये बात कही है।

मुंबईJul 11, 2025 / 08:04 am

Priyanka Dagar

Parag Tyagi big steps for late wife shefali jariwala

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी ने किया पत्नी के लिए पोस्ट

Parag Tyagi Instagram: टीवी के फेमस कपल में से एक रहे पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला का साथ हमेशा के लिए छूट गया है। शेफाली की अचानक मौत के बाद पराग हर वो चीज कर रहे हैं जो उनकी पत्नी को पसंद थी। पराग हर दिन शेफाली के लिए इंस्टाग्राम पर अपना प्यार जाहिर कर बता रहे हैं कि वह उनके जाने के बाद बेहद अकेले रह गए हैं। अब पराग ने एक ऐसी चीज की है जिससे जन्मों- जन्मों तक शेफाली उनके पास रह सकती हैं। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं और खुश हो रहे हैं।

पराग त्यागी ने किया शेफाली के लिए बड़ा काम (Parag Tyagi Instagram)

पराग त्यागी शेफाली की याद में पेड़ लगा रहे हैं क्योंकि शेफाली को नेचर से बेहद प्यार था और उन्हीं की खुशी के लिए पराग ये सब कर रहे हैं। पराग ने पेड़ लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके बेटे और डॉग सिंबा भी उनके साथ नजर आए। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा। पराग ने लिखा, “परी को हमेशा से ही नेचर से प्यार था और वो उस प्यार को वापस देना चाहती थीं जो दुनिया ने उनपर बरसाया था। ये प्यार वापस देने का पहला तरीका है, पेड़ लगाना। उनको (शेफाली) प्यार और हमेशा सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। वह आप सभी को सारा प्यार वापस देने के लिए मौजूद हैं।”

पराग ने शेफाली की याद में लगाए पेड़ (Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi)

पराग के इस कदम को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि पराग शेफाली की यादों को खुद से दूर नहीं होने देना चाहते। वह शेफाली को हमेशा के लिए अपने पास संजो के रखना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपकी परी ये देखकर बहुत खुश होगी।” दूसरे ने लिखा, “नेगेटिव लोग प्लीज इस पोस्ट से दूर ही रहें। एक अच्छा शख्स और पति खुद को ठीक करने और जीने की कोशिश कर रहा है।” तीसरे ने लिखा, “शेफाली बहुत किस्मतवाली थीं कि उन्हें आप जैसा पति मिला।”

शेफाली जरीवाला की हुई थी मौत (Shefali Jariwala Death)

बता दें, शेफाली जरीवाला की मौत 27 जून को हुई थी। वह रात को अपने घर में बेहोश हो गई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। जब से शेफाली गई हैं उनके पति पराग बेहद टूट गए हैं वह शेफाली की यादों को अपने पास रखकर वो सब कर रहे हैं जिससे शेफाली की आत्मा को शांति मिले।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / शेफाली जरीवाला की याद को ऐसे “संजो के रखना’ चाहते हैं पराग त्यागी,  पोस्ट कर दिखाई वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो