ये हैं ‘सनम तेरी कसम’ फेम Mawra Hocane के पति अमीर गिलानी, देखें शादी की तस्वीरें
Mawra Hocane Wedding: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपने पार्टनर के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। जान लीजिये कौन हैं उनके पति अमीर गिलानी?
Mawra Hocane Wedding: 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने शादी कर ली है। अभिनेत्री मावरा ने 5 फरवरी 2025 को अपने प्रेमी अमीर गिलानी से शादी कर ली। उन्होंने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी पोस्ट के साथ साझा किया है। जिससे उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। मावरा ने अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह पेस्टल मिंट ब्लू टोन के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए जानते हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने जिनसे शादी की वो कौन हैं?
अमीर गिलानी के बारे में बात करें तो वह एक समृद्ध और शिक्षित परिवार से आते हैं। उनके दादा सईद इफ़्तिख़ार हुसैन गिलानी एक प्रमुख वकील थे और 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में बेनजीर भुट्टो के शासन में पाकिस्तान के वकील मंत्री के रूप में थे। अमीर ने अपनी पढ़ाई हार्वर्ड लॉ स्कूल से की है। जहां से उन्होंने 2022 में मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) की डिग्री प्राप्त की।
मावरा और अमीर की लव स्टोरी
Mawra Hocane Wedding मावरा और अमीर का प्यार कई सालों से चल रहा था और अब उन दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना है। इस शादी के साथ उनके जीवन का एक नया सफर शुरू हो रहा है और उनके फैंस को भी इस खुशी का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
मावरा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा, ”जिंदगी की भागदौड़ के बीच में.. मैंने तुम्हें पा लिया। जैसे ही मावरा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की, कमेंट सेक्शन में फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई।
मावरा और अमीर गिलानी ने पहली बार पाकिस्तानी शो सबात और नीम में स्क्रीन शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने और अमीर के नाम को जोड़कर #मावराअमीरहोगई हैशटैग भी डाला हैं। जो उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया।