भगवान आदिनाथ की जयंती मनाई, प्रभात फेरी निकाली
श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज द्वारा आदिनाथ भगवान के जन्मोत्सव एवं तप कल्याणक के उपलक्ष्य में रविवार सुबह 7:30 बजे से आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोत्यापाडा से सदर बाजार, मल्लाह शाह के मंदिर, मोची बाजार, नागदी के सभी जैन मंदिरों के दर्शन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई


देई. कस्बे में भगवान आदिनाथ के जन्म तप कल्याणक महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा।
बूंदी. श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज द्वारा आदिनाथ भगवान के जन्मोत्सव एवं तप कल्याणक के उपलक्ष्य में रविवार सुबह 7:30 बजे से आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोत्यापाडा से सदर बाजार, मल्लाह शाह के मंदिर, मोची बाजार, नागदी के सभी जैन मंदिरों के दर्शन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई, जो चोगान मंदिर में भगवाान के अभिषेक व शांति धारा के साथ संपन्न हुई,
कार्यक्रम संयोजक प्रमोद गगंवाल ने बताया कि प्रभात फेरी में सभी पुरुष, महिला, बच्चे, भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे,
इस दौरान समाज के अध्यक्ष संतोष पाटनी, मंत्री योगेन्द्र कासलीवाल, जिला मंत्री राजेन्द्र छाबड़ा, रमेश बडजात्या, सुरेन्द्र छाबड़ा, नरेश बाकलीवाल, पदम पाटनी, चंद्रेश छाबड़ा, कनक पाटनी, शंकुतला बडजात्या सहित कई पुरुष महिलाए मौजूद रही।
देई. कस्बे में रविवार को श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर समिति अध्यक्ष पदमकुमार जैन कोषाध्यक्ष पारस मितल,सम्पत कुमार जैन ने बताया कि महोत्सव पर सात बजे मूलनायक आदिनाथ की प्रतिमा पर स्वर्ण रजत कलश महा मस्तकाभिषेक एवं चमत्कारी रिद्धी मंत्रों से 108 कलशों द्वारा अभिषेक व शांतिधारा गई। इसके बाद भगवान को पालना झूलाया गया। तत्पश्चात शोभायात्रा शुरू हुई जो गढ चौक, मुख्य बाजार, बस स्टेण्ड, जैन नसियां मंदिर होते हुए वापस बडा मंदिर पहुंची। यात्रा में आगे की ओर बालक बालिकाएं हाथों में ध्वज लिए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिनके पीछे महिलाएं जैन भजनों पर नृत्य करते हुए चल रही थी। समापन पर श्रीजी के विमान के साथ श्रद्धालु चल रहे थे। रास्ते में जगह जगह पर श्रीजी की पूजा अर्चना हुई। दोपहर 12 बजे से मंदिर मे आदिनाथ मण्डल विधान का आयोजन हुआ, जिसमें जैन श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक पूजन कर विधान सम्पन्न किया।
भजनों पर किया नृत्य
नैनवां. सकल जैन समाज नैनवां के तत्वावधान में रविवार को प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के तहत शहर में भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा आदिनाथ दिगम्बर जैन कोटिया जी मंदिर से रवाना हुई। शोभायात्रा में महिलाएं-पुरूष जयकारों के साथ जैन भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा लोहड़ी चौहटी, गढ चौक, सदर बाजार, मालदेव चौक, दपोला होकर टोडापोल स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान आदिनाथ के जन्म व तप कल्याणक परप्रकाश डाला।
Hindi News / Bundi / भगवान आदिनाथ की जयंती मनाई, प्रभात फेरी निकाली