scriptबागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम | President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham these roads will remain close know minute to minute program | Patrika News
छतरपुर

बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर बागेश्वधाम आ रही हैं। कार्यक्रम से पहले वो बालाजी के दर्शन करेंगी। इसके बाद 251 जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

छतरपुरFeb 26, 2025 / 01:01 pm

Faiz

President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में मौजूद श्रद्धा और भक्ति के केंद्र बागेश्वर धाम एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन शुरु हो गया है। आज 26 जनवरी को यहां हो रहे छठवें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में 251 कन्याएं शादी के बंधन में बंध गए। विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बागेश्वर धाम में हैं।
बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसमें 251 गरीब कन्याओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जा रहा है। इनमें से 108 बेटी आदिवासी समाज और 143 बेटियां अन्य समाज से हैं।इस बार कार्यक्रम इसलिए भी बहुत खास है, क्योंकि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसमें शामिल हुई हैं।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.05 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम मोहन यादव और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनका स्वागत किया। यहां से वो 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से सीधे बागेश्वरधाम के लिए रवाना हुईं। 11.35 बजे वो गढ़ा स्थित हेलीपैड पर उतरीं। यहां से 11.45 बजे वो ग्रीन रूम पहुंची हैं। इसके बाद दोपहर 12 बजे वो बालाजी के दर्शन करेंगी। यहां से 12.16 बजे पुलिस बैंड के साथ राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान संपन्न होने के बाद 12.25 बजे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उनसे मुलाकात की। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महामहिम मुर्मू का आभार व्यक्त किया। यहां से कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर विवाह बंधन में बंधने जा रहे 251 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। राष्ट्रपति करीब आधे घंटे विवाह समारोह में मौजूद रहेंगी। इसके बाद वो करीब एक घंटे ग्रीन रूम में आराम करेंगी और 2.30 बजे के आसपास गढ़ा हेलीपैड के लिए रवाना होंगी।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव, आज दिन और रात खुले रहेंगे महाकाल के पट

कई रास्ते बंद

President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham
हालांकि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हवाई जहाज से खजुराहो एयरपोर्ट और वहां से गढ़ा तक हेलीकॉप्ट में सवार होकर बागेश्वर धाम पहुंची हैं। उनके साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हैं, लेकिन उनके अलावा देशभर की कई दिग्गज हस्तियां भी लगातार बागेश्वर धाम आ रही हैं। ऐसे में जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों के साथ-साथ खजुराहो एयरपोर्ट से लेकर बागेश्वर धाम तक के पहुंच मार्ग सुबह 11 बजे से समय-समय पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बंद किए जा रहे हैं। ऐसे में शहरवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

कई हस्तियां आज बागेश्वर धाम में

President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जहां एक तरफ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बागे्वरधाम पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ देश की अन्य दिग्गज हस्तियों में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह, सिंगर सोनू निगम, डब्ल्यू-डब्ल्यू-ई रेस्लर (पहलवान) द ग्रेट खली, अभिनेता पुनित वशिष्ठ, धर्मगुरु (संत) रामभद्राचार्य महाराज आदि कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

20 लाख लोगों के भंडारे की व्यवस्था

President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham
आयोजन के दौरान 20 लाख लोगों के भंडारे की व्यवस्था की गई है। मेन्यू में बूंदी, रायता, जलेबी, मालपुआ, पुलाव समेत 13 व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे। इसके लिए 400 लोग पिछले 6 दिन से खाना बनाने का काम कर रहे हैं। इतने ही लोग शिष्यमंडल की मदद कर रहे हैं। नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। इनमें डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू इस्तेमाल की 56 जरूरी चीजें शामिल हैं।

राजस्थान से मंगाए गए 20 लाख रसगुल्ले

President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham
बागेश्वर धाम में भंडारे की जिम्मेदारी सागर के कैटरर्स को दी गई है। इसके संचालक राजा ठाकुर बताते हैं कि करीब 400 लोगों का स्टाफ खाना बनाने में जुटा। इतने ही लोग धाम के शिष्य मंडल की टीम भी मदद में लगी है। 20 फरवरी से खाना बनाने का काम शुरू कर दिया था। प्रसाद शुद्ध घी में बनाया गया है। राजस्थान से 20 लाख पीस छेना के रसगुल्ले भी मंगवाए हैं। खाना बनाने का काम मशीनों की मदद से किया जा रहा है। 12 से 15 एकड़ में भंडारे की व्यवस्था है।

Hindi News / Chhatarpur / बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

ट्रेंडिंग वीडियो