scriptपंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल IPL 2025 से हुए बाहर | Glenn maxwell ruled out of ipl 2025 shreyas iyer confirms during CSK vs PBKS | Patrika News
क्रिकेट

पंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल IPL 2025 से हुए बाहर

Glenn Maxwell: अभ्‍यास सत्र के दौरान पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल अंगुली में फ्रैक्चर होने के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं।

भारतApr 30, 2025 / 10:56 pm

satyabrat tripathi

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell ruled out of IPL 2025: पंजाब किंग्स को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा, जहां अभ्‍यास सत्र के दौरान उनके विस्फोटक बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल अंगुली में फ्रैक्चर होने के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि अभी उनके प्रतिस्थापन के बारे में विचार नहीं किया गया है।
अय्यर ने टॉस के समय कहा, “हम अपनी प्रक्रिया पर फोकस कर रहे हैं। हमारी तैयारियां पूरी हैं। लड़के इस मैच को लेकर उत्‍साहित हैं। दुर्भाग्‍य से मैक्‍सवेल की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। हमने अभी उनके प्रतिस्‍थापन के बारे में फैसला नहीं किया है।”
glenn maxwell
यह भी पढ़ें

युजवेंद्र चहल ने ली IPL 2025 की पहली हैट्रिक, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मचाई सनसनी

मैक्सवेल का यह सीजन भुला देने वाला रहा है। ग्लेन मैक्‍सवेल ने इस सीजन सात मैचों की छह पारियों में मात्र आठ की खराब औसत से केवल 49 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 30 रन रहा है। वह केवल पांच चौके और एक छक्‍का ही लगा पाए हैं, जबकि एक बार वह शून्‍य के स्‍कोर पर भी आउट हुए हैं।
पंजाब ने दो मैचों में उनको प्‍लेइंग 11 से भी बाहर रखा था। पंजाब किंग्स ने नवंबर में जेद्दा में हुई बड़ी नीलामी में मैक्‍सवेल को 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली मेरे…RCB ओपनर फिल साल्ट के बयान ने किया हैरान, विवाद ना बढ़े इसलिए दी सफाई

Hindi News / Sports / Cricket News / पंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल IPL 2025 से हुए बाहर

ट्रेंडिंग वीडियो