scriptKL Rahul 100: केएल राहुल ने शतक जड़ रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने इकलौते बल्लेबाज, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी | kl rahul century create history in ipl delhi capitals vs gujarat titans know all records | Patrika News
क्रिकेट

KL Rahul 100: केएल राहुल ने शतक जड़ रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने इकलौते बल्लेबाज, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

IPL 2025 DC vs GT: केएल राहुल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शतक जड़ दिया और वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए।

भारतMay 18, 2025 / 09:34 pm

Vivek Kumar Singh

KL Rahul IPL 5th Century

इंडियन प्रीमियर लीग में 5वां शतक लगाकर इतिहास रचने वाले केएल राहुल पुल शॉट खेलते हुए (फोटो क्रेडिट-IPL Twitter)

KL Rahul 100 vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 60वें मुकाबले में केएल राहुल ने 60 गेंदों में शतक जड़ दिया। वह दिल्ली की पारी की शुरुआत करने उतरे और अंत तक नाबाद रहे। राहुल का यह इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का 5वां शतक है। वह इस शतक की बदौलत तीन अलग अलग फ्रेंचाइजी से खेलते हुए शतक लगाने वाले पहले इकलौते बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस पारी की बदौलत और भी कई रिकॉर्ड बनाए।

संबंधित खबरें

3 फ्रेंचाइजी के लिए शतक

पंजाब किंग्स फिर लखनऊ सुपरजायंट्स और अब दिल्ली कैपिटल्स। केएल राहुल इन तीनों टीमों के लिए शतक लगा चुके हैं और आईपीएल के इतिहास में 3 फ्रेंचाइजी के लिए शतक जड़ने वाले वह इकलौते बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन की पारी खेली।

दिल्ली के लिए रचा इतिहास

दिल्ली के लिए 2020 के बाद किसी बल्लेबाज ने शतक जड़ा। केएल राहुल से पहले दिल्ली के लिए आखिरी शतक साल 2020 में शिकर धवन ने लगाया था। उसके बाद दिल्ली के लिए पहली बार किसी ने शतक लगाया है। यही नहीं वह दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास के पहले ओपनर बन गए, जो ओपनिंग करते हुए आखिरी गेंद तक नाबाद रहे और शतक लगाया।

टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय

टी20 क्रिकेट में राहुल की यह 7वीं सेंचुरी है। वह सबससे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे अधिक विराट कोहली 9, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा 7 शतक लगा चुके हैं।
9 – विराट कोहली
8 – रोहित शर्मा
7 – अभिषेक शर्मा
7 – केएल राहुल

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक

आईपीएल में यह केएल राहुल का 5वां शतक है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भी चौथे बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली 8, जोस बटलर 7, क्रिस गेल 6 और केएल राहुल 5 शतक लगा चुके हैं।
8 – विराट कोहली
7 – जोस बटलर
6 – क्रिस गेल
5 – केएल राहुल

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को हराकर पंजाब किंग्स ने हासिल किया प्लेऑफ का टिकट या करना होगा इंतजार?

Hindi News / Sports / Cricket News / KL Rahul 100: केएल राहुल ने शतक जड़ रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने इकलौते बल्लेबाज, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो