scriptRiyan Parag 6,6,6,6,6,6: रियान पराग ने रचा इतिहास, आईपीएल में जड़ दिए लगातार 6 छक्के, देखें वीडियो | riyan parag hits 6 sixes kkr vs rr ipl 2025 5 sixes in an over of moeen ali equlls rinku singh record | Patrika News
क्रिकेट

Riyan Parag 6,6,6,6,6,6: रियान पराग ने रचा इतिहास, आईपीएल में जड़ दिए लगातार 6 छक्के, देखें वीडियो

Riyan Parag Hist 6 Sixes: कोलाकात नाइट राइडर्स के खिलाफ रियान पराग ने लगातार 6 छक्के मारकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पहले 5 छक्के मोईन अली के ओवर में मारे और छठा छक्का अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर उड़ाया।

भारतMay 04, 2025 / 07:22 pm

Vivek Kumar Singh

Riyan Parag Six Sixes
IPL 2025 KKR vs RR: कोलकाता के ईडन गार्डंस में रियान पराग ने इतिहास रच दिया। उन्होंने लगातार 6 छक्के जड़ दिए। पराग ने मोईन अली के ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के मारे और फिर वरुण चक्रवर्ती के अगले ओवर में एक छक्का लगाया। ये छह छक्के लगातार आए हालांकि एक ओवर में नहीं आए। उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के लगातार रिंकू सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

संबंधित खबरें

IPL इतिहास के एक ओवर में 5 छक्के

  • क्रिस गेल vs राहुल शर्मा, 2012
  • राहुल तेवतिया vs एस कॉटरेल, 2020
  • रवींद्र जडेजा vs हर्षल पटेल, 2021
  • रिंकू सिंह vs यश दयाल, 2023
  • रियान पराग vs मोइन अली, 2025

अली के ओवर की कहानी

इन छह छक्कों की शुरुआत मोईन अली के ओवर से हुई। पहली गेंद पर शिमरन हेटमायर ने एक सिंगल लिया दूसरी गेंद पर रियान पराग ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर गेंद उड़ाया और छह रन बटोरे। चौथी गेंद पर फिर से स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा। छठी गेंद वाइड रही। ओवर की आखिरी लीगल गेंद पर भी रियान पराग ने छक्का मार दिया। वह आईपीएल इतिहास से पहले कप्तान बन गए, जिन्होंने लगातार 5 छक्के मारे।
पराग यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती का समना करते ही छक्का उड़ा दिया। पराग ने 45 गेंदों में 95 रन की पारी खेली और कुल 8 छक्के लगाए। इस मुकाबले में केकेआर ने 1 रन से राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। यह केकेआर की 11वें मुकाबले में 5वीं जीत है।

Hindi News / Sports / Cricket News / Riyan Parag 6,6,6,6,6,6: रियान पराग ने रचा इतिहास, आईपीएल में जड़ दिए लगातार 6 छक्के, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो