शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?
शाहिद अफरीदी इससे पहले पाकिस्तान में एक टीवी शो में विवादों में घिरे थे, जहां उन्होंने कहा था कि पहलगाम हमले का कारण भारतीय सुरक्षा विफलता थी। उन्होंने मीडिया की कवरेज की आलोचना की और पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूत मांगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत का इतिहास ऐसे हमलों के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराने का रहा है।
सेना पर लगाए थे आरोप
उन्होंने समा टीवी पर कहा कि अगर भारत में कोई पटाखा भी फूटता है तो वे इसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ देते हैं। कश्मीर में आपके पास 8 लाख की सेना है, फिर भी ऐसा हुआ। इसका मतलब है कि आप बेकार हैं, लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं। शाहिद के इस विवादित बयान का शिखर धवन ने बेहद तीखा जवाब दिया है। हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व- शिखर धवन
शिखर धवन ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए अफरीदी से कहा कि हमने तुम्हें कारगिल में हराया था, तुम पहले ही इतना नीचे गिर चुके हो और कितना गिर सकते हो। बेकार की टिप्पणियां करने के बजाय अपने देश की प्रगति पर ध्यान दो शाहिद अफरीदी। हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!