scriptदौसा में दहशत! रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, 20 मिनट तक घर की छत पर घूमता रहा | Panic due to leopard entering the residential area of ​​Dausa | Patrika News
दौसा

दौसा में दहशत! रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, 20 मिनट तक घर की छत पर घूमता रहा

दौसा शहर के रिहायशी इलाके में लेपर्ड आ जाने से स्थानीय लोग दहशत में है। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

दौसाJul 08, 2025 / 01:19 pm

Anil Prajapat

Leopard-in-Dausa

पत्रिका फाइल फोटो

Leopard in Dausa: दौसा शहर के रिहायशी इलाके में लेपर्ड आ जाने से स्थानीय लोग दहशत में है। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन, इससे पहले ही लेपर्ड वहां से चला गया। वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन लेपर्ड मंगलवार सुबह तक कोई पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि लेपर्ड जंगल की तरफ चला गया है। हालांकि, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक दौसा शहर की सरस्वती कॉलोनी में सोमवार रात लेपर्ड घूमता हुआ दिखा। जैसे ही लोगों ने एक मकान की छत पर लेपर्ड को देखा तो दहशत में आ गए। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। तभी एक शख्स ने वीडियो बना लिया और प्रशासन को इस बारे में सूचित किया।
एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक लेपर्ड मकान की छत पर घूम रहा है। करीब 20 मिनट तक लेपर्ड एक ही मकान की छत पर घूमता रहा। इससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि, बाद में लेपर्ड वहां से चल गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

टीम के पहुंचने से पहले ही चला गया लेपर्ड

इधर, सूचना मिलने पर व​न विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन, लेपर्ड का कुछ भी पता नहीं चला है। हालांकि, आज भी कॉलोनी के लोगों के दहशत का माहौल है

पहले भी शहर में आ चुका है लेपर्ड

दौसा शहर में ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार शहर के रिहायशी इलाकों में लेपर्ड आ चुका है। कई बार तो लेपर्ड पशुओं पर भी हमले कर चुका है। ऐसे में अब शहर की सरस्वती कॉलोनी में लेपर्ड आने के बाद लोगों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

कहां से आते है लेपर्ड?

दरअसल, नीलकंठ बायोडायवर्स फोरेस्ट इलाके में कई लेपर्ड रहते है। यह क्षेत्र दौसा शहर के रिहायशी इलाकों के काफी नजदीक है। ऐसे में कई बार लेपर्ड घूमते-घूमते शहर की कॉलोनियों में घुस जाते है।

Hindi News / Dausa / दौसा में दहशत! रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, 20 मिनट तक घर की छत पर घूमता रहा

ट्रेंडिंग वीडियो