CG Nikay Chunav Result: किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट-
आशीष रात्रे-4580
रामू रोहरा-38665
महेश कुमार रावटे -877
महेश साहू-583
आवेश हाशमी-3630
फिरोज खान- 304
गगन कुंभकार-797
तिलक राज सोनकर-423
नोटा-1789
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू हारी चुनाव
मनेन्द्रगढ़ के झगराखांड नगर पंचायत में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू अध्यक्ष का चुनाव हार गई हैं। कांग्रेस की रीमा यादव ने बीजेपी की चंपा जायसवाल को 44 वोटों से हराय है। चंपा जायसवाल मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के भांजे उमेश जायसवाल की पत्नी हैं।
CG Nikay Chunav Result: प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका में बीजेपी की जीत
प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अस्वनी शर्मा ने 10 हजार मत से जीत हासिल की। वहीं पास ही के शहर तिल्दा नेवरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। 22 वार्डो में भाजपा के 12 पार्षद भी जीते हैं। बता दें कि बिलासपुर जिले की एक मात्र नगर पालिका बोदरी में आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत हुई है। रायगढ़ में जीवर्धन चौहान की जीत
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ में BJP के प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की जीत हुई है। वे चाय बेचकर अपना और परिवार का जीवन गुजारा करते हैं। चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ने इन्हें टिकट दिया था। दरअसल रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी का गृहजिला है।