उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि सरकार की पूरी मशीनरी चाहे मिनिस्टर हो या फिर अधिकारी घटना को छुपाने में लगी हुई है। सभी अपनी जिम्मेदारियां को निभा नहीं पा रहे हैं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है। उन्हें उनकी डेड बॉडी वापस की जाए। पार्थिव शरीर के लिए लोग भटक रहे हैं। किस पीड़ा से परिवार गुजर रहे हैं। यह सभी को समझना चाहिए।
दलित बेटी को न्याय मिलना चाहिए
अयोध्या घटना पर डिंपल यादव ने कहा की दलित बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है। उसे न्याय मिलना चाहिए। जिस प्रकार से दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। उससे पूरे प्रशासन पर सवाल उठता है। गोरखपुर में दो मासूम दलित बच्चों की हत्या की गई है। प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। डिंपल यादव मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। जहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।