scriptEid Ul Fitr 2025 Date: सऊदी अरब में ईद मन रही है पर भारत पाकिस्तान में चांद दिखने का इंतजार, जानिए प्रमुख शहरों में चांद दिखने का समय | Eid Ul Fitr 2025 Date Moon Rise Time In India Moon set sun set time Celebration in india know Chandroday Samay in major cities | Patrika News
त्योहार

Eid Ul Fitr 2025 Date: सऊदी अरब में ईद मन रही है पर भारत पाकिस्तान में चांद दिखने का इंतजार, जानिए प्रमुख शहरों में चांद दिखने का समय

Eid Ul Fitr 2025 date: सऊदी अरब में आज ईद मन रही है, लेकिन चांद भारत पाकिस्तान के लोगों को अभी इंतजार है। आइये जानते हैं भारत के प्रमुख शहरों में चांद कब निकल सकता है।

भारतMar 30, 2025 / 06:10 pm

Pravin Pandey

Eid Ul Fitr 2025 Date Moon Rise Time In India

Eid Ul Fitr 2025 Date Moon Rise Time In India Moon set sun set time Celebration in india: ईद उल फितर से पहले चांद दिखने का समय

Eid Ul Fitr 2025 Date: ईद उल फितर इस्लामी कैलेंडर के शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। जो रमजान महीने की 29 वीं या 30 वीं रात को चांद दिखने के अगले दिन मनाया जाता है। 29 मार्च को सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद शव्वाल 1446 की घोषणा कर दी गई।
लेकिन भारत के प्रमुख शहरों में अभी इसका इंतजार है। यहां अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय पर चंद्रोदय होता है, जो सूर्यास्त के बाद ही देखा जा सकता है। आइये जानते हैं 30 मार्च को भारत के शहरों में चांद दिखने का समय क्या है और सूर्यास्त के बाद कब चांद दिख सकता है (Moon Rise Time In India)।

देश के प्रमुख शहरों में 30 मार्च को चांद दिखने और सूर्यास्त का समय (Eid Ul Fitr 2025 Date)

शहरचंद्रोदयचंद्रास्तसूर्यास्त
दिल्ली सुबह 06:34 बजे शाम 07:50 बजेशाम 06:38 बजे
जयपुर सुबह 6.42 बजे शाम 07:54 बजेशाम 06:43 बजे
लखनऊ सुबह 06:21 बजे शाम 07:32 बजेशाम 06:22 बजे
भोपाल सुबह 06:38 बजे शाम 07:43 बजेशाम 06:35 बजे
पटना सुबह 06:04 बजे शाम 07:13 बजेशाम 06:05 बजे
कोलकाता सुबह 05:53 बजे शाम 06:56 बजेशाम 05:51 बजे
रांची सुबह 06:05 बजे शाम 07:10 बजेशाम 06:04 बजे
चंडीगढ़ सुबह 06:34 बजे शाम 07:54 बजेशाम 06:41 बजे
रायपुर सुबह 06:22 बजे शाम 07:23 बजेशाम 06:18 बजे
हैदराबाद सुबह 06:38 बजे शाम 07:32 बजेशाम 06:29 बजे
चेन्नई सुबह 06:33 बजे शाम 07:20 बजेशाम 06:20 बजे
तिरुअनंतपुरम सुबह 06:50 बजे शाम 07:30 बजेशाम 06:32 बजे
बेंगालुरू सुबह 06:44 बजे शाम 07:31 बजेशाम 06:31 बजे
दिसपुर सुबह 05:36 बजे शाम 06:46 बजेशाम 05:39 बजे
शिमला सुबह 06:32 बजे शाम 07:53 बजेशाम 06:39 बजे

कैसे मनाते हैं ईद (Eid Celebration)

ईद के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं और साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं और नमाज से पहले खजूर या सेवइयां खाकर सुन्नत का काम करें। इसके बाद मस्जिद या ईदगाह में जाकर पहले वुजु करने के बाद नमाज पढ़ते हैं। इसके बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Festivals / Eid Ul Fitr 2025 Date: सऊदी अरब में ईद मन रही है पर भारत पाकिस्तान में चांद दिखने का इंतजार, जानिए प्रमुख शहरों में चांद दिखने का समय

ट्रेंडिंग वीडियो