ऐसे मापते हैं बॉयोलॉजिकल उम्र इस टेस्ट में उम्र की गणना आपकी जन्म तिथि के अनुसार कालानुक्रमिक रूप से की जाती है, जिसमें हृदय गति, हृदय गति परिवर्तनशीलता जैसे शारीरिक डेट को मापा जाता है। इसमें व्यक्ति की रोजमर्रा की दिनचर्या जैसे परिश्रम, नींद और रिकवरी पीरियड का डेटा भी ट्रेक किया जाता है। इस तरह बॉयोलॉजिकल उम्र का पता लगाया जाता है।
रोजाना 17000 कदम चलते हैं रोनाल्डो
इस टेस्ट के दौरान रोनाल्डो की फिटनेस के राज भी खुले। इसके अनुसार, रोनाल्डो रोजाना 17000 कदम चलते हैं और सात घंटे से ज्यादा समय तक सोते हैं। इससे वे तरोताजा होकर अपनी दिनचर्या की शुरुआत कर पाते हैं। टेस्ट के बाद जब रोनाल्डो को पता चला कि वे अपनी वास्तविक उम्र से 11 साल छोटे हैं तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह इतना अच्छा है, इसका मतलब मैं अगले 10 सालों तक फुटबॉल खेलता रहूंगा।
खुद को व्यस्त रखता हूं
रोनाल्डो ने बताया कि मैं खुद को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखता हूं। मैं हमेशा घूमता रहता हूं, फुटबॉल खेलता हूं या फिर बच्चों के साथ खेलता हूं। एक अच्छी नींद मुझे तरोताजा रहने में काफी मदद करती है। स्वास्थ्य के लिहाज से रात में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। मैं रात 11 से 12 बजे तक सो जाता हूं और सुबह साढे़ आठ बजे तक उठता हूं।
आपको शरीर को मैनेज करना होता है
रोनाल्डो ने कहा कि जब आप छोटे होते हैं तो आपको लगता है कि आप अजेय हैं। उम्र के हिसाब से, फुटबॉल शारीरिक रूप से शरीर से बहुत ज्यादा मांग करता है। आपको इसे मैनेज करना होता है। आपको होशियार होना चाहिए, चीजों को अलग तरीके से करना चाहिए। मैंने समय और अपने अनुभव से सीखा है। मैं खुद को साल दर साल ढालता रहा हूं।