महिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस
महिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने बीजेपी जिलाध्यक्ष को खुद के बड़े भाई जैसा बताया। महिला का कहना है कि यह जिलाध्यक्ष और उसे बदनाम करने की साजिश है। महिला ने बताया कि 12 अप्रैल की रात वह लखनऊ से लौट रही थी, तबीयत खराब थी और चक्कर आ रहे थे। ऐसे में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को कॉल कर मदद मांगी। जिलाध्यक्ष उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव कर पार्टी कार्यालय लेकर आए।
सीढ़ियों से फिसली तो गिरने से बचाया
महिला ने बताया कि उन्होंने हील वाली सैंडल पहन रखी थी, जिससे सीढ़ियां चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। गिरने से पहले उन्होंने पीछे हाथ किया, तभी पीछे चल रहे जिलाध्यक्ष ने उन्हें थाम लिया और गिरने से बचाया। महिला ने दावा किया कि वायरल वीडियो में यही पल है, लेकिन कुछ लोग उसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
मैं दो बच्चों की मां…पारिवारिक संबंध
महिला ने साफ कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं और पिछले साढ़े तीन साल से जिलाध्यक्ष को जानती हैं। उनके पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा- मैं कोई नादान बच्ची नहीं हूं, दो बच्चों की मां हूं। ऐसे में कोई मुझे बहका नहीं सकता। जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं, वे मेरी और अध्यक्ष जी की इज्जत से खेल रहे हैं। मानहानि का दावा करने की चेतावनी
महिला ने कहा कि अगर यह सब नहीं रुका तो वे कोर्ट में मानहानि का दावा करेंगी और महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को सहारा देना गलत नहीं होता, और अगर आज उन्हें सहारा नहीं मिला होता तो उनका सिर फट सकता था।