scriptदेश और धर्म से ही पहचान, तन मन धन समर्पित करना हमारा कर्तव्य- राजेश | Patrika News
गोरखपुर

देश और धर्म से ही पहचान, तन मन धन समर्पित करना हमारा कर्तव्य- राजेश

विश्व हिंदू परिषद का धर्म निधि समर्पण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी गई फिर अतिथियों ने धर्म रक्षा निधि उनके चरणों में अर्पित किया।

गोरखपुरMar 09, 2025 / 11:19 pm

anoop shukla

गोरखपुर महानगर स्थित शिव शक्ति लान पर आज विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यकर्ताओं की धर्म रक्षा निधि का समर्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट कर सनातन संस्कृति एवं धर्म रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें

होली में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने जा रहे हैं, तो जान लें ये बात, इन दिनों नहीं निकलेगी पदयात्रा 

हिंदू हितों के लिए विश्व हिंदू परिषद हमेशा मुखर रहा

वर्तमान सामाजिक एवं राजनैतिक परिदृश्य में जब कोई भी हिन्दू समाज के हितों, धार्मिक मान्यताओं, परम्पराओं के पक्ष में खुलकर सामने आने से हिचकता है, तब विश्व हिन्दू परिषद स्पष्ट रूप से मुखर होकर हिन्दू समाज के हितों की रक्षा हेतु विश्व व्यापी रूप से कार्यरत है। गौरक्षा, लव जेहाद, धर्मांतरण, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, श्री काशी विश्वनाथ बाबा, एकल विद्यालयों इत्यादि के माध्यम से समाज को संगठित एवं सुदृढ़ करने में समर्पित है। जिसमें अभी हाल में ही हमने श्रीराम जन्मभूमि और लव जेहाद के कानून के रूप में सफलता भी अर्जित की।

विश्व हिंदू परिषद की उपलब्धियां

धर्म निधि समर्पण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अपना समर्पण प्रेरणा के रूप में समाज को दिखाना है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक के कालखंड में विश्व हिंदू परिषद ने 84000 लोगों को धर्म परिवर्तन से रोका, हजारों हिंदुओं की घर वापसी कराई 3 लाख से ज्यादा गो वंश की रक्षा किया। साथ ही विश्व हिंदू परिषद सैकड़ो सेवा के कार्य और प्रकल्प पूरे भारतवर्ष में चलता है जिसमें 3 हजार शैक्षिक संस्थान, 12 सौ छात्रावास, सैकड़ों एकल विद्यालय, 750 गौ शाला, चिकित्सालय समेत सेवा कार्य करता है।

हिंदू समाज का आर्थिक सहयोग ही विश्व हिंदू परिषद की रीढ़ है

कार्यकर्ता,जो अपना घर-बार त्याग कर हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए पूर्ण रूपेण समर्पित हैं। उनके भोजन, जनसम्पर्क एवम संगठन के कार्यों को निरन्तर सुचारू रखने के लिए हमें धन की भी आवश्यता पड़ती है। बगैर धन के आवश्यक कार्य कैसे सम्पादित हो सकेंगे।इस हेतु हमारा हिन्दू समाज हमारा आर्थिक सहयोग करता है, जिससे संगठन का कार्य अनवरत रूप से अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए चलता रहता है। हिन्दू होने के नाते हमसे जो भी तन-मन-धन से भागीदारी हो सके, वह करना सौभाग्य है।

प्रभु श्री राम की हुई आरती

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम के सम्मुख दीप प्रज्वलंकर मुख्य अतिथियों ने किया।
तत्पश्चात अतिथियों ने अपना धर्म रक्षा निधि समर्पण भगवान श्री राम के चरणों में भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह एवं एकल गीत सोमेश पंडित ने किया।

समर्पण करने वालों में ये रहे प्रमुख

समर्पण करने वालों में मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव, मंगल देव चौबे, प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, तारकेश्वर शाही, वंशराज पाण्डेय, प्रांत संयोजक बजरंग दल दुर्गेश राव, डॉ डीके सिंह, नागेंद्र सिंह अमरजीत, दिनेश मिश्रा, कविता, दुर्गेश राव, अष्टभुजा, शैलेश दुबे, जगन्नाथ, विवेक श्रीवास्तव, अभय शाही, सुधाकर जायसवाल, हरिश्चंद्र यादव श्रद्धेय पाल, मोहन उपाध्याय, आयुष, सूर्यनाथ सिंह समेत विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindi News / Gorakhpur / देश और धर्म से ही पहचान, तन मन धन समर्पित करना हमारा कर्तव्य- राजेश

ट्रेंडिंग वीडियो