जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) आ रहे है। इससे उत्तरी हवा नहीं चल पा रही है। पश्चिमी हवा की वजह से राजस्थान की गर्मी आ रही है, जिससे दिन व रात का तापमान (Temperature High) सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। इससे दिन में सर्दी की विदाई हो गई और रात में भी सर्दी घट गई। शनिवार को मौसम बदल गया। सुबह से तेज धूप रही। धूप के कारण दिन के तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। इस उछाल की वजह से दिन में ठंडक नहीं रही। गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
कल आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ
-जम्मू कश्मीर में 17 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) आ रहा है। इस वजह से अरब सागर से नमी आना शुरू हो गई है। नमी की वजह से हल्के बादल छाएंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। -पश्चिमोत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवा भी चल रही है। इस हवा की गति 259 किलोमीटर प्रतिघंटा है। पश्चिमी चलने से सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़ें: 20 बीघा जमीन हड़पने ‘कलेक्टर का फर्जी आदेश’, हैरान कर देगी जालसाजों की करतूत