scriptAaj Ka Rashifal 2 June: वृषभ राशि वालों का आज भाग्योदय, आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का हाल | Aaj Ka Rashifal 2 June 2025 Monday Horoscope Today good fortune Taurus people know condition of other | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 June: वृषभ राशि वालों का आज भाग्योदय, आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का हाल

Horoscope Today: वृषभ राशि वालों का सोमवार को भाग्योदय होने वाला है तो बाकी राशियों का हाल कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल सोमवार (Aaj Ka Rashifal 2 June 2025)

भारतJun 02, 2025 / 07:22 am

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025 Monday

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025 Monday: आज का राशिफल सोमवार 2 जून 2025 (Photo Credit: Patrka Design)

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: दैनिक राशिफल सोमवार का संकेत है कि अगले दिन मेष राशि वालों को सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाना होगा। वृषभ, मिथुन, कर्क समेत मीन राशि के लोगों की किस्मत कैसी रहेगी, ये सब जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल, जानें सभी राशियों का भविष्य पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से (Horoscope Today)

आज का राशिफल मेष राशि (Horoscope Today Aries)


आज का राशिफल मेष राशि 2 जून के अनुसार बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें, परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Horoscope Today Taurus)


आज का राशिफल वृषभ राशि 2 जून के अनुसार सोमवार को वृषभ राशि वालों के लिए भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं तो सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें तो समाधान हो जाएगा।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Horoscope Today Gemini)


आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार के अनुसार 2 जून को परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः

अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं जून में जन्मे लोग, जानें इनके व्यक्तित्व की अन्य खूबियां


कर्क आज का राशिफल (Kark Aaj Ka Rashifal)


कर्क आज का राशिफल 2 जून के अनुसार सोमवार को काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।


सिंह आज का राशिफल (Singh Aaj Ka Rashifal)


सिंह आज का राशिफल सोमवार के अनुसार 2 जून 2025 को सिंह राशि वालों के जीवन में कई उतार चढ़ाव आ सकते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों को होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope Tarot 1 to 7 June 2025 : जून की शुरुआत, कहीं लाभ, कहीं प्यार, तो कहीं सावधानी का इशारा , टैरो कार्ड्स खोलेंगे किस्मत के राज


कन्या आज का राशिफल (Aaj Ka Virgo Rashifal)


कन्या आज का राशिफल 2 जून के अनुसार केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा।


तुला आज का राशिफल (Aaj Ka Libra Horoscope)


तुला आज का राशिफल 2 जून के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।


वृश्चिक राशिफल आज का (Scorpio Horoscope Today)


वृश्चिक राशिफल आज का संकेत करता है कि व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।


धनु राशिफल आज का (Dhanu Rashifal Aaj Ka)


धनु राशिफल आज का संकेत करता है कि आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।


दैनिक मकर राशिफल (Daily Capricorn Rashifal)


दैनिक मकर राशिफल 2 जून के अनुसार मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)


कुंभ दैनिक राशिफल 2 जून के अनुसार सोमवार को अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Aquarius Weekly Horoscope: इस हफ्ते मिल सकती है पदोन्नति, जानें कब रहें सभंलकर


दैनिक राशिफल मीन राशि (Pisces Horoscope Today)


दैनिक राशिफल मीन राशि के अनुसार जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 2 June: वृषभ राशि वालों का आज भाग्योदय, आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो