scriptRashifal 21 June 2025: कर्क, वृश्चिक समेत 4 राशियों को कारोबार में मिलेगा शनि का आशीर्वाद, जानें किसकी सेहत रहेगी ढीली | Aaj Ka Rashifal 21 June 2025 daily horoscope Kal Ka Rashifal by chandan shyam narayan 4 rashi get blessings of shani | Patrika News
राशिफल

Rashifal 21 June 2025: कर्क, वृश्चिक समेत 4 राशियों को कारोबार में मिलेगा शनि का आशीर्वाद, जानें किसकी सेहत रहेगी ढीली

Kal Ka Rashifal 21 June: शनिवार 21 जून 2025 का दिन बेहद खास है। इस दिन बड़ी खगोलीय घटना घटने वाली है, ग्रीष्मायन काल शुरू हो रहा है। इसके अलावा शनिवार को 4 राशियों को शनि देव का कारोबार में आशीर्वाद मिल रहा है। ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण से जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य (daily Horoscope)

भारतJun 21, 2025 / 03:33 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 21 June 2025

daily horoscope: ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण की 21 जून की भविष्यवाणी (Photo Credit: Patrika Design)

Daily Horoscope: 21 जून 2025 यानी आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी का दिन बेहद खास है। इस दिन शनिवार और योगिनी एकादशी के साथ ग्रीष्म अयनकाल का संयोग (Aaj Ka Rashifal 21 June 2025) बन रहा है। इसका कई राशि के लोगों को विशेष लाभ होने वाला है। 21 जून का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope 21 June)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च शनिवार को संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। पुराना लेन देन होगा।
उपायः रुद्राष्टकं का पाठ करें।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
उपायः प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।
दैनिक मिथुन राशिफल वीडियो में देखिए 21 जून 2025 की भविष्यवाणी, यह गणना कर रहे हैं ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण।
उपायः गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ अंकः 3,6
शुभ रंगः पीला


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश का अंदेशा है, जो लाभदायक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।
उपायः शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः दूधिया

ये भी पढ़ेंः Tarot Rashifal 21 June 2025 : टैरो कार्ड्स का इशारा, नौकरी, निवेश और नए रिश्तों में सफलता तय!


आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
उपायः विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः सुनहरा


आज का राशिफल कन्या राशि (Kanya Aaj Ka Rashifal)

अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मौजमस्ती में समय और धन खर्च होगा।
उपायः शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ अंकः 3,8
शुभ रंगः हरा


आज का तुला राशिफल (Tula Aaj Ka Rashifal)

मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
उपायः श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Aaj Ka Rashifal)

क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं, व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
उपायः बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 22 To 28 June: बुध गोचर के साथ होगी नए हफ्ते की शुरुआत, 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत


धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Aaj Ka Rashifal)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।
उपायः आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला

ये भी पढ़ेंः शत्रु पिता चंद्रमा की राशि में आएंगे ग्रहों के राजकुमार, इन 4 राशियों की आएगी आफत


मकर आज का राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है।


आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
उपायः शनिवार के दिन किसी सफाई कर्मचारी को चाय की पत्ती का दान करें।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी

ये भी पढ़ेंः 22 जून को कर्क राशि में होगा बुध का गोचर, जानें क्या होगा सभी राशियों पर असर


आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा।
उपायः ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 21 June 2025: कर्क, वृश्चिक समेत 4 राशियों को कारोबार में मिलेगा शनि का आशीर्वाद, जानें किसकी सेहत रहेगी ढीली

ट्रेंडिंग वीडियो