ये हैं सावन 2025 की लकी राशियां
मेष राशि
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन 2025 मेष राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस समय किसी काम में बाधा आ रही थी तो वो अब पूरी हो जाएगी। इस समय करियर में प्रमोशन मिल सकता है और धन लाभ के द्वार खुल जाएंगे। सावन में मेष राशि वालों को पारिवारिक शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।
उपाय: हर सोमवार शिवलिंग पर शुद्ध जल और लाल पुष्प चढ़ाएँ। ॐ मंगलाय नम: मंत्र की 11 माला जाप करें।
वृषभ राशि
सावन 2025 में वृषभ राशि के लोगों को धन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आय का नया स्रोत मिलने से आपका पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और किसी पुराने दोस्त से लाभ मिल सकता है।
उपाय: हर सोमवार कच्चा दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। बेलपत्र ज़रूर चढ़ाएं।
मिथुन राशि
2025 में सावन का महीना मिथुन राशि वालों के लिए नई उम्मीदों का पिटारा खोलेगा। इस समय रूके कार्य पूरे होंगे, संपत्ति लाभ होगा और कोई लंबी यात्रा संभव है। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: सावन में प्रतिदिन ॐ नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें और शिवजी को अक्षत यानी चावल चढ़ाएं।
कर्क राशि
चंद्रमा भगवान शिव के कृपा पात्र हैं। कर्क राशि चंद्रमा की ही राशि है। इस कारण सावन 2025 में कर्क राशि वालों को भी शिव कृपा मिलेगी। इस समय विवाह के बाधाएं दूर होंगी, संतान सुख मिलेगा, परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और रुका धन वापस मिलेगा।
उपाय: हर सोमवार शिवलिंग पर गंगाजल और सफेद पुष्प चढ़ाएं। ॐ सोमाय नम: मंत्र का जाप करें। ये भी पढ़ेंः Sawan Date 2025: इस दिन गंगाजल से शिवजी के अभिषेक से मनोकामना होती है पूरी, जानें सावन शिवरात्रि डेट, पूजा मुहूर्त और व्रत विधि
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए भी सावन तरक्की के द्वार खोलेगा। इस समय सिंह राशि के लोगों को धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। नए व्यवसाय के अवसर मिलेंगे और शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।उपाय: हर सोमवार शहद और गाय का दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप लाभदायक होगा।
वृश्चिक राशि
सावन 2025 राशिफल संकेत कर रहा है कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सावन खुशियों की सौगात लाएगा। पुराने कर्ज और परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। रूका पैसा रिटर्न होगा, कारोबार में लाभ होगा और पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। नए काम में सफलता मिलेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल, बिल्वपत्र और धतूरा अर्पित करें। रोज ॐ महाकालाय नम: मंत्र का जाप करें। ये भी पढ़ेंः राहु केतु दोष से परेशान हैं तो वरदान से कम नहीं वर्षा जल, इन उपाय से मिलेगी धन दौलत
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भोलेनाथ का आशीर्वाद सावन 2025 में हर दुख को दूर करने वाला रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: हर सोमवार शिवलिंग का केसर मिले दूध से अभिषेक करें। ॐ नम: शिवाय का जाप करें।