scriptTarot Card Reading, 25 June 2025 : आज किसकी चमकेगी किस्मत? टैरो कार्ड्स से जानिए मेष से मीन तक का हाल | Tarot Card Reading 25 June 2025 luck will shine today for mesh to meen Big Moves for Aries Caution for Sagittarius Daily Tarot Horoscope | Patrika News
राशिफल

Tarot Card Reading, 25 June 2025 : आज किसकी चमकेगी किस्मत? टैरो कार्ड्स से जानिए मेष से मीन तक का हाल

Tarot Card Reading 25 June 2025 : टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन मेष राशि वालों के लिए भाग्यशाली है, कुछ अच्छा होने वाला है। वृषभ राशि के जातकों को एक महत्वपूर्ण व्यक्ति मिलेगा। मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन आरामदायक रहेगा। नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर कन्या तक का राशिफल।

भारतJun 24, 2025 / 06:19 pm

Manoj Kumar

Tarot Card Reading 25 June 2025

Tarot Card Reading 25 June 2025

Tarot Card Reading 25 June 2025 : टैरो कार्ड्स आज क्या कह रहे हैं मेष वालों आज तो किस्मत तुम्हारे साथ है कुछ बढ़िया होने वाला है। वृषभ वालों को आज कोई ऐसा इंसान मिलने वाला है, जो शायद आगे चलकर तुम्हारी जिंदगी में बड़ा रोल निभाएगा। मिथुन राशि वाले आज ऑफ़िस में कॉम्पिटिशन थोड़ा ज्यादा हो सकता है। बॉस से पंगा मत लेना, काम पे फोकस रखो। कर्क वालों के लिए घर की लाइफ आज बड़ी आरामदायक रहेगी। धनु राशि के लिए छोटा सा अलर्ट है जॉब या बिजनेस में लेन-देन करते वक्त दिमाग खोलकर रखना। मकर वालों, पढ़ाई-लिखाई और बच्चों के मामले में आज सुकून मिलेगा। रिजल्ट्स वैसे ही आएंगे जैसे चाह रहे थे, तो टेंशन फ्री रहो। कुंभ राशि वालों आज किसी से बहस में पड़ने का मूड मत बनाओ। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर कन्या तक का राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों की मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनके लिए भविष्य में काफी काम आने वाला है। आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अधिक प्रतिस्पर्धा कराने वाला होगा। हालांकि, आपके आत्मविश्वास के चलते आज आपके कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उभरेगा।
यह भी पढ़ें : Kal Ka Rashifal 25 June: कर्क और कन्या राशि को अमावस्या पर व्यापार में लाभ, बाकी लोग भी जानें अपना हाल

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में काफी अच्छा बीतेगा। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार में मनोवांछित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को सलाह है कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।
Horoscope June 2025 : धनु राशि

मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। हालांकि, आज आपको परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। आपको सलाह है कि किसी से अधिक बहस न करें साथ ही अपने काम पर पूरा फोकस रखें।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए दिन महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Tarot Card Reading, 25 June 2025 : आज किसकी चमकेगी किस्मत? टैरो कार्ड्स से जानिए मेष से मीन तक का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो