scriptAaj Ka Tarot Rashifal 5 June: मेष, कन्या समेत 5 राशियों को निवेश से लाभ, टैरो राशिफल से जानिए अपना भविष्य | aaj ka tarot rashifal 5 june 2025 today tarot horoscope on thursday mesh kark singh kanya kumbh makar meen | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 5 June: मेष, कन्या समेत 5 राशियों को निवेश से लाभ, टैरो राशिफल से जानिए अपना भविष्य

Today Tarot Horoscope: आज का टैरो कार्ड राशिफल बता रहा है कि 5 जून गुरुवार को मेष, कन्या समेत 5 राशियों को निवेश से लाभ हो सकता है। कौन हैं वो लकी राशियां (Aaj Ka Tarot Rashifal)

भारतJun 04, 2025 / 03:56 pm

Pravin Pandey

aaj ka tarot rashifal 5 june 2025

aaj ka tarot rashifal 5 june 2025: आज का टैरो राशिफल गुरुवार 5 जून 2025 (Photo Credit: Freepik)

Aaj Ka Tarot Rashifal: आज का टैरो राशिफल पेश कर रहीं हैं अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा। इसमें आप जान सकती हैं कि मेष से मीन तक के लोगों का स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक, सामाजिक जीवन कैसा रहेगा। पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल (today tarot horoscope)


आज का टैरो राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Tarot Rashifal Aries)


मेष टैरो राशिफल के जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूंजी निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। अत्यधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता-पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ होगा।

आज का टैरो राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Tarot Rashifal Taurus)


वृषभ टैरो राशिफल के अनुसार आज आपको मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण और पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं। पिता और गुरुजनों से आज सोच विचारकर बात करें।

मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Gemini)


मिथुन टैरो राशिफल के अनुसार 5 जून को यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें वर्ना नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope Tarot 1 to 7 June 2025 : जून की शुरुआत, कहीं लाभ, कहीं प्यार, तो कहीं सावधानी का इशारा , टैरो कार्ड्स खोलेंगे किस्मत के राज

कर्क टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Cancer)


कर्क टैरो राशिफल के अनुसार गुरुवार को नौकरी और व्यापार वालों को शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सिंगल जातक आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope Tarot 1 to 7 June 2025 : धन लाभ और नए अवसर, जानें किसके लिए है शुभ जून का पहला सप्ताह

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)


सिंह राशि टैरो राशिफल के अनुसार 5 जून गुरुवार को पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी और नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी भी तरह का विवाद चल रहा है तो आज आपको उससे राहत मिलेगी।
साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2025 में आप जान सकते हैं अपना भविष्य

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)


कन्या टैरो राशिफल के अनुसार आज विदेश और निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार और कमर दर्द से प्रभावित हो सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)


तुला टैरो राशिफल गुरुवार के अनुसार 5 जून को आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Tula Rashifal Next Week: अगले 7 दिन मिलेगा भाग्य का साथ, साप्ताहिक तुला राशिफल में जानें अपना भविष्य

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)


आज का वृश्चिक टैरो राशिफल के अनुसार 5 जून को किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखना आवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के रखरखाव या मरम्मत को लेकर कुछ योजना बनाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)


धनु टैरो राशिफल 5 जून 2025 के अनुसार आज रचनात्मक क्रियाकलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं। किसी प्रियजन के साथ जमीन खरीदने की योजना बनाएंगे। विदेश में जाकर नौकरी की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होगी।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)


मकर टैरो राशिफल 5 जून के अनुसार आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। नौकरी करने वाले जातक आज वर्क फ्रॉम हॉम की सुविधा ले सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Aquarius Weekly Horoscope: इस हफ्ते मिल सकती है पदोन्नति, जानें कब रहें सभंलकर

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)


कुंभ राशि टैरो राशिफल के अनुसार आज नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखें वर्ना ऋण लेने की स्थितियां बन सकती हैं।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Pisces)


मीन टैरो राशिफल के अनुसार आज निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा और सुख साधन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों का किसी प्रोजेक्ट में सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Tarot Rashifal 5 June: मेष, कन्या समेत 5 राशियों को निवेश से लाभ, टैरो राशिफल से जानिए अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो