scriptTarot Rashifal 22 June 2025 : इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मिलेगी तरक्की और लाभ, टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी | Today Tarot Rashifal 22 June 2025 These 5 Signs May Shine Today with Success Gains June 22 Tarot Reading | Patrika News
राशिफल

Tarot Rashifal 22 June 2025 : इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मिलेगी तरक्की और लाभ, टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी

Tarot Rashifal 22 June 2025 : मेष को शत्रुओं से परेशानी, वृषभ को पारिवारिक वृद्धि और सरकारी कार्यों में सफलता। मिथुन और धनु को विदेश-निवेश से लाभ। सिंह अपनी योजनाएं गुप्त रखें। कन्या रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे, नए संपर्क बनेंगे। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें विस्तार से।

भारतJun 21, 2025 / 05:59 pm

Manoj Kumar

Tarot Rashifal 22 June 2025

Tarot Rashifal 22 June 2025

Today Tarot Rashifal 22 June 2025 : आज का टैरो राशिफल मिलाजुला संकेत दे रहा है। जहां मेष राशि वालों को शत्रुओं से परेशानी हो सकती है, वहीं वृषभ राशि को पारिवारिक वृद्धि और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। मिथुन और धनु राशि को विदेश व निवेश से अचानक लाभ मिलेगा। सिंह राशि को अपनी योजनाएं गुप्त रखने की सलाह है, जबकि कन्या राशि रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे और नए संपर्क बनाएंगे। तुला राशि की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और रुके काम बनेंगे, वहीं वृश्चिक राशि को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कुंभ राशि वालों के काम में सकारात्मक बदलाव आएंगे और वे खेल व शिक्षा के क्षेत्र में सफल शख्सियतों से प्रेरित होंगे। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स।

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए शत्रुओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। साथ ही आपको करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों को पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। साथ ही आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज दोपहर एक के बाद एक नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों को विदेश और निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे।
यह भी पढ़ें : Rashifal 22 June 2025: रविवार को 3 राशियों के बिगड़ सकते हैं काम, जानें किन्हें होगा लाभ

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या या स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि वह अपने कामकाज से संबंधित जो भी योजना बनाएं उसको फिलहाल, गुप्त रखना अति आवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि वालें आज रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेंगे। साथ ही आज आपकी जान पहचान कुछ नए लोगों के साथ होगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा लाभ करा सकते हैं। यह लोग आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों के लिए आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। हो सकता है कि आज आपको किसी से कर्जा लेने पड़ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशिवालों नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशिवालों को निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।
Horoscope June 2025 : धनु राशि

मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों को कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। खेल कूद और शिक्षा के क्षेत्रों में आप किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों को पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें। वरना आपको हानि हो सकती है। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Tarot Rashifal 22 June 2025 : इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मिलेगी तरक्की और लाभ, टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो