इंदौर के रजत संभालेंगे आरसीबी की कमान
रजत पाटीदार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रहने वाले हैं। रजत पाटीदार फॉफ डुप्लेसिस के बाद टीम के कप्तान बने हैं। डुप्लेसिस 2022 से लेकर 2024 तक आरसीबी के कप्तान रहे। जिसके बाद उन्हें इस सीजन की नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया गया था। रजत पाटीदार को आरसीबी ने इस सीजन के लिए 11 करोड़ में रिटेन किया था।
कभी 20 लाख रुपए में आरसीबी ने खरीदा था
इंदौर में जन्मे रजत पाटीदार को साल 2022 में आरसीबी ने लवनिथ सिसोदिया की जगह 20 लाख रुपए में खरीदा था। रजत रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश टीम के कप्तान हैं। रजत ने साल 2021 में खेले गए चार मैचों में 71 रन बनाए थे। रजत पाटीदार ने अब तक आईपीएल में कुल 27 ही मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 799 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 112 का है। जबकि स्ट्राइक रेट करीब 158.85 का है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम ने पाटीदार को 11 करोड़ की कीमत में रिटेन किया था।