scriptसोना खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर, गिर गए रेट | Gold Silver Rate:Good news for those who buy gold | Patrika News
इंदौर

सोना खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर, गिर गए रेट

Gold Silver Rate: सोना चांदी आज सस्ता हुआ या मंहगा, जानें आपके शहर में क्या चल रहे है रेट

इंदौरJul 06, 2025 / 03:52 pm

Astha Awasthi

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

Gold Silver Rate: सावन के महीने से पहले सोना चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगर आप आज सोना खरीदने जा रहे है तो जान लें कि आज सोने का रेट क्या है। आज रविवार को सोने के दाम 98000 रुपए और चांदी के भाव 1 लाख पार ट्रेंड कर रहे है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय में गिरावट से घरेलू बाजार में सोने के भाव नरम बने रहे। कॉमेक्स पर सोना 3337.93 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 36.86 डॉलर प्रति औंस पर रही।
इंदौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 974०0 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 91000रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 106700 व टंच 10,6900 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 99,400 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 10,8000 रुपए किलो रही। रतलाम सराफा. सोना कैडबरी 97,500, स्टैंडर्ड 97,700, जेवराती 95,500 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी चौरसा 1,07,000, चांदी टंच 1,07,200 रुपए प्रति किलो।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध

24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.
22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी.
21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी

ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान

गोल्‍ड की प्‍योरिटी चेक करने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, इन निशानों से गोल्‍ड की प्‍योरिटी चेक की जाती है. इसमें 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का स्‍केल होता है।
अगर 22 कैरेट का गोल्‍ड है तो उसमें 916, 21 कैरेट का सोना है तो उस पर 875 लिखा होता है. 18 कैरेट के गोल्‍ड पर 750 लिखा होता है. वहीं, यदि गोल्‍ड 14 कैरेट का होगा तो 585 अंकित होगा. यदि 24 कैरेट का गोल्‍ड होगा, तो तो उस पर 999 अंकित होता है।

Hindi News / Indore / सोना खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर, गिर गए रेट

ट्रेंडिंग वीडियो