scriptRain Alert : 12, 13 और 14 फरवरी को एमपी में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट | rain in MP on 12, 13 and 14 February, IMD issued alert | Patrika News
जबलपुर

Rain Alert : 12, 13 और 14 फरवरी को एमपी में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert : वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 12, 13 और 14 फरवरी को जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

जबलपुरFeb 12, 2025 / 08:26 am

Avantika Pandey

Rain Alert

Rain Alert

Rain Alert : मौसम बार-बार बदल रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदल गया है। बादल छाने के चलते एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को दिन व रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। दिन में पारा फिर 30 डिग्री के पार निकल गया। मौसम विभाग की मानें, तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 12, 13 और 14 फरवरी को जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
ये भी पढें – भोपाल के बाद अब इंदौर में AIIMS, मिलेंगी कई सुविधाएं

हल्के बादलों (Rain Alert)के चलते मंगलवार को रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त हुई। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री से बढ़कर 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। इससे रात में ठंड कम थी। दिन मे तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ(MP News) के असर से हवा का रुख बदला है।

जानिए पिछले 10 सालों का तापमान

18 फरवरी 2024 33.2
21 फरवरी 2023 35.2
27 फरवरी 2022 33.4
28 फरवरी 2021 35.5
29 फरवरी 2020 32.9
22 फरवरी 2019 35.8
24 फरवरी 2018 34.9
21 फरवरी 2017 34.1
20 फरवरी 2016 35.3
25 फरवरी 2015 34.2

Hindi News / Jabalpur / Rain Alert : 12, 13 और 14 फरवरी को एमपी में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो