CG News: बेहद शर्मनाक स्थिति
जहां जगह मिल रही वहां पर होर्डिंग-फ्लैक्स लगाकर शहर की खूबसूरती बिगाड़ी जा रही है। शहर में दंतेश्वरी मंदिर के सामने बस्तर के पूर्व महारजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की प्रतिमा को होर्डिंग से ढक दिया है। कई दिनों से यहां पर होर्डिंग लगाने का काम किया जा रहा है। इस वजह से महाराजा प्रवीर चंद्र की प्रतिमा सामने की तरफ से पूरी तरह ढक चुकी है। इसे लेकर शहर के कुछ जागरूक लोगों ने निगम के अमले से शिकायत भी की थी बाजवूद इसके होर्डिंग को नहीं हटाया गया। 25 मार्च को इसी स्मारक के सामने महाराजा प्रवीर चंद्र की पुण्यतिथि मनाई गई, तब भी होर्डिंग को नहीं हटाया गया। शहर के लोगों ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। निगम को इस पर तत्काल एक्शन लेना चाहिए।
संगठनों और राजनीतिक दलों के होर्डिंग पर कार्रवाई नहीं
शहर के अलग-अलग संगठन और राजनीतिक दल विशेष अवसरों, जयंती और जन्मदिन आदि पर होर्डिंग बनवाकर उन्हें शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाते हैं। इसके लिए वे निगम को किसी तरह का शुल्क अदा नहीं करते। इससे निगम को राजस्व का भी नुकसान होता है। निगम ऐसे मामलों में कार्रवाई से भी बचता है। राजनीतिक दलों की वजह से ज्यादा अव्यवस्था फैली हुई है। इन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। मंदिर के सामने स्थापित महाराजा प्रवीर चंद्र के स्मारक होर्डिंग से ढंग गया है। यह भी पढ़ें