इसे लेकर कलक्टर जितेंद्र कुमार सोनी दोपहर 3 बजे बैठक लेंगे। कलक्टर सोनी पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान जिन विभागों की शिकायतें अधिक लंबित हैं, उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा जा सकता है। इस दौरान अधिकारियों को जवाब देना होगा कि लंबे समय से शिकायतें पेंडिंग क्यों है, समय पर निस्तारण क्यों नहीं किया गया।
कलक्टर सपंर्क पोर्टल की शिकायतों को देखेंगे। समीक्षा में देखा जाएगा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित तो नहीं है। वास्तव में शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान हुआ है या नहीं है। पोर्टल पर शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण मॉनिटरिंग और फीडबैक प्रणाली पर भी चर्चा की जाएगी।
क्या है संपर्क पोर्टल…
संपर्क पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कराने एवं उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर आमजन अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाता है और समाधान की समय-सीमा तय होती है।