रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि हम पहली बार न्यूयॉर्क शहर में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र इंडिया वीकेंड लाने के लिए रोमांचित हैं। नीता मुकेश अंबानी ने कहा कि कल्चरल सेंटर इंडिया वीकेंड (NMACC) का मुख्य उद्देश्य भारत की सर्वश्रेष्ठ चीजों को दुनिया के सामने लाना रहा है। उन्होंने कहा कि मैं न्यूयॉर्क शहर और दुनिया के साथ हमारी समृद्ध परंपराओं और विरासत को साझा करने के लिए उत्साहित हूं।
12 सितंबर को होगी शुरुआत
वीकेंड की शुरुआत 12 सितंबर को होगी। इस दौरान डेविड एच. कोच थिएटर, लिंकन सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में भारत के सबसे बड़े ड्रामा मेकिंग ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ के मोस्ट अवेटेड यूएस का प्रीमियर किया जाएगा। इसमें देश के इतिहास को 5000 ईसा पूर्व से लेकर 1947 में इसकी स्वतंत्रता तक दिखाया गया है, जिसमें नृत्य, कला और संगीत का बेहतरीन मिश्रण होगा। इसका निर्देशन फिरोज अब्बास खान ने किया है।
फैशन शो भी होगा
इसके साथ ही उद्घाटन समारोह में जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ओर से ‘स्वदेश फैशन शो’ पेश किया जाएगा। इस शो में भारत के प्रसिद्ध पारंपरिक बुनकरों और कुशल कारीगरों को दिखाया जाएगा। वहीं भारत के प्राचीन से लेकर आधुनिक व्यंजनों और जायकों को जाने-माने शेफ विकास खन्ना की ओर से पेश किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि मेहमानों को बेहतरीन भारतीय फैशन और कपड़े, शानदार जायके के साथ-साथ डांस, योग और संगीत के एक्सपीरियंस से परिचित कराया जाएगा।