RPSC का बड़ा कदम, फर्जी डिग्री वालों की अब खैर नहीं, अब नहीं चलेगी जाली डिग्री, डिजीलॉकर से होगा सटीक सत्यापन
कुल 972 पदों के लिए आयोजित होंगे साक्षात्कार
भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया जाकर कुल 905 पद ( राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। कार्मिक (क-4/2) विभाग से प्राप्त नवीन वर्गवार वर्गीकरण एवं निर्देशानुसार पदों की कुल संख्या 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) किए जाने के संबंध में शुद्धि-पत्र संख्या 6/2023-24 दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था।