2024-25 में 28 करोड़ की स्वीकृति, 17 करोड़ के कार्यादेश
कर्नल राठौड़ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही रीको ने 2791.85 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की और 1726.20 लाख रुपए के कार्यादेश जारी किए। इन कार्यों में अब तक 423.82 लाख रुपए व्यय भी किए जा चुके हैं।
मुख्य कार्य और उपलब्धियां
• 14 किमी लंबाई में सड़कों का डामरीकरण और सीमेंट कंक्रीट सड़कों का निर्माण। • 13,500 वर्ग मीटर में पेव्डशोल्डर का निर्माण। • 2 किमी में नालियों का उन्नयन। • 3.50 किमी लंबाई में ओवरहेड विद्युत लाइनों को भूमिगत केबल में परिवर्तित करना। इनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि शेष कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। रीको समय-समय पर उद्यमियों व एसोसिएशन से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है।
2025-26 में होंगे और भी बड़े काम
• अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भी 1700.55 लाख रुपये की लागत से नई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें शामिल हैं: • 7.25 किमी सड़कों का व्हाइट टॉपिंग सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट द्वारा उन्नयन।
• 3.20 किमी नालियों का आरसीसी बॉक्स टाइप संरचना द्वारा उन्नयन। • मुख्य चौराहों पर ओवरहेड विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाना। • चिन्हित सड़कों को चौड़ा करना।