मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को एक बार फिर कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर नहीं हुआ है, बल्कि इसकी गति में कुछ समय के लिए कमी आई है।
सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में.. मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहा है। दर्ज प्रेक्षण के अनुसार वातावरण में आर्द्रता औसतन 60 से 100 प्रतिशत के बीच रही है।
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान.. मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 33.5 डिग्री, अलवर 36.4 डिग्री, जयपुर में 34.8 डिग्री, सीकर में 35.5 डिग्री, कोटा में 33.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.2 डिग्री, बाड़मेर में 35.9 डिग्री, जैसलमेर में 36.6 डिग्री, जोधपुर में 34.6 डिग्री, बीकानेर में 38.6 डिग्री, चूरू में 37.7 डिग्री और श्री गंगानगर में 38.9 डिग्री और माउंट आबू में 22.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान.. मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 23.8 डिग्री, अलवर में 24.9 डिग्री, जयपुर में 24.0 डिग्री, सीकर में 26.4 डिग्री, कोटा में 26.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.7 डिग्री, बाड़मेर 26.5 डिग्री, जैसलमेर में 27.8 डिग्री, जोधपुर में 26.1 डिग्री, बीकानेर में 28.0 डिग्री, चूरू में 26.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.6 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।