आगामी 36 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं
वहीं, आगामी 36 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने और 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं, 4-5 मार्च को
बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं पुन: तापमान 8-10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
7 मार्च से बढ़ेगा तापमान
7 मार्च से आगामी सप्ताह न्यूनतम व अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक तापमान दर्ज होगा। इधर, रविवार को दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।
जनवरी-फरवरी में हुई कम बारिश
राजस्थान में 28 फरवरी और 1 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके बाद मौसम अचानक बदला है। कई शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने से ठंडक बढ़ गई। राजस्थान में जनवरी-फरवरी इन दो महीनों में सामान्य बारिश 9.3 मिमी रहती है। लेकिन इस दौरान 4.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई।