Desert Festival 2025: जग विख्यात मरु महोत्सव का तीसरा दिन …. रस्साकशी: विदेशी पुरुष व महिलाएं जीती
महोत्सव के दौरान भारतीय एवं विदेशी पुरुष व महिलाओं के बीच रस्सा-कशी प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने जीतने के लिए जोर लगाया। विदेशी मेहमानों की टीमें 2-1 से विजयी रही। इसी तरह भारतीय एवं विदेशी महिलाओं के बीच हुई रस्साकशी में विदेशी महिलाएं दोनों राउंड जीत कर विजेता रही।
महोत्सव के दौरान भारतीय एवं विदेशी पुरुष व महिलाओं के बीच रस्सा-कशी प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने जीतने के लिए जोर लगाया। विदेशी मेहमानों की टीमें 2-1 से विजयी रही। इसी तरह भारतीय एवं विदेशी महिलाओं के बीच हुई रस्साकशी में विदेशी महिलाएं दोनों राउंड जीत कर विजेता रही।
जैसलमेर. मरु महोत्सव के तीसरे दिन डेडानसर मैदान में आयोजित रस्साकशी में भाग लेते देशी सैलानी। पत्रिका
ऊंट शृंगार व शान-ए-मरुधरा ने लुभाया
कार्यक्रमों में ऊंट शृंगार प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रेगिस्तान के जहाज को पूर्ण रूप से सजाया गया। ऊंट शृंगार प्रतियोगिता में कंवरसिंह प्रथम, मंगलसिंह द्वितीय एवं चैनाराम तृतीय रहे। इसी तरह शान-ए-मरुधरा प्रतियोगिता भी दर्शकों के लिए आकर्षक रही। प्रतियोगिता में दीनसिंह प्रथम, राजेन्द्रसिंह द्वितीय, रामवीरसिंह तृतीय रहे।
मरु महोत्सव के तीसरे दिन डेडानसर मैदान में शान-ए-मरुधरा प्रतियोगिता में शामिल संभागी
जिम्नास्टिक व मल्ल खंब : खिलाडिय़ों ने दिखाया बेहतर शारीरिक संतुलन
जिम्नास्टिक खिलाडिय़ों ने शारीरिक संतुलन का प्रदर्शन कर दर्शकों को आकर्षित किया। बालक व बालिकाओं ने मल्ल खंब की प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा।
केमल पोलो मैच: केमल पोलो संघ की टीम रही विजयी
केमल पोलो संघ व सीमा सुरक्षा बल की टीम के बीच केमल पोलो मैच का आयोजन किया गया। खेल की शुरूआत में दोनों टीमों ने बराबर गोल किए और आखिर में केमल पोलो संघ की टीम 4-3 से विजयी रही।
कुश्ती दंगल: जीतने के लिए खिलाडिय़ों का दमखम
कुश्ती के खिलाडिय़ों ने कुश्ती दंगल का प्रदर्शन किया गया। खिलाडियों की कुश्ती को देखकर विदेशी मेहमान भी अपने आप को रोक नहीं पाए। फ्रांस के साम व आस्ट्रेलिया के सिम ने कुश्ती का डेमो प्रदर्शन किया। कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया।, कुश्ती में तेजेन्द्रसिंह बराड व मानवेन्द्रसिंह बराड विजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विजय बल्लाणी तथा प्रीति भाटिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
मरु महोत्सव के तीसरे दिन डेडानसर मैदान में मलखंब पर प्रदर्शन करते हुए।
Hindi News / Jaisalmer / Desert Festival 2025: जग विख्यात मरु महोत्सव का तीसरा दिन …. रस्साकशी: विदेशी पुरुष व महिलाएं जीती